फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ongoing month of August cold drink is ready in September

चल रहा अगस्त माह कोल्ड ड्रिंक तैयार हो गई सितंबर में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ongoing month of August cold drink is ready in September
कोर्ट परिसर की कैंटीन से खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक बोतल पर लिखी तैयार होने की लिखी गलत तारीख। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोर्ट परिसर में चल रही कैंटीन में वीरवार दोपहर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया की टीम ने कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लिए हैं। एक कंपनी की कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर तैयार होने की तारीख गलत लिखी हुई थी। बोतल पर कोल्ड ड्रिंक तैयार होने की तारीख 12 सितंबर 2021 लिखी हुई थी। शिकायत मिलने पर टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक को लेकर एडवोकेट मनोहर लाल ने वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा को शिकायत दी। मनोहर ने बताया कि उसने कोर्ट परिसर की कैंटीन से दोपहर को उसने कोल्ड ड्रिंक की 24 बोतलें खरीदी थी। जब उसने कोल्ड ड्रिंक बोतल की जांच की तो उस पर तैयार होने की तारीख 12 सितंबर 2021 मिली, जबकि अभी 19 अगस्त है। कोल्ड ड्रिंक तैयार होने से एक माह पहले ही मार्केट में कैसे आ सकती है। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने मामले में औषधि एवं खाद्य नियंत्रण प्रशासन विभाग को जांच के आदेश दिए। सूचना के बाद एफएसओ सुरेंद्र पूनिया मौके पर पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक की जांच की। मौके पर एजेंसी संचालक को बुलाया गया। टीम ने इसके बाद कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लिए। विभाग शुक्रवार को सैंपल जांच के लिए लैब में भेजेगा।
विज्ञापन

शिकायत मिली थी कि कोर्ट परिसर की कैंटीन में एक कंपनी की कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर तैयार होने की तारीख गलत लिखी हुई है। मौके पर एजेंसी संचालक को बुलाया गया और संबंधित कोल्ड ड्रिंक बोतल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र पूनिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

कोर्ट परिसर में कोल्ड ड्रिंक का सैंपल लेते हुए एफएसओ।

कोर्ट परिसर में कोल्ड ड्रिंक का सैंपल लेते हुए एफएसओ।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed