फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One thousand acres of crops and 90 dhanis submerged

एक हजार एकड़ में फसल और 90 ढाणियां जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
One thousand acres of crops and 90 dhanis submerged
नहर की टूटी पटरी को ठीक करने में जुटे कर्मचारी व किसान। - फोटो : Fatehabad
गांव गोरखपुर के पास सिद्धमुख भाखड़ा नहर में आई 50 फुट चौड़ी दरार को 19 घंटों की लगातार कोशिश के बाद शुक्रवार सुबह पाटने में कामयाबी मिली। मगर तब तक नहरी पानी से गांव काजलहेड़ी व गोरखपुर की एक हजार एकड़ में फसलें व 90 से ज्यादा ढाणियां जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर की पटरी को बनाने के लिए हाई बुलडोजर व सैकड़ों मजदूरों की मदद ली। दरार ठीक होने के बाद अधिकारी खेतों में लिफ्टिंग पंप लगाकर पानी को वापस नहर में डलवाने में जुट गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार शाम करीब साढ़े तीन गांव गोरखपुर के डूम्मावाले पुल के बीच सिधमुख भाखड़ा नहर में 50 फुट से भी अधिक चौड़ी दरार आ गई थी। पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी का कटाव हो गया। इस कारण लगातार 19 घंटे से अधिक नहरी पानी बहने से एक हजार एकड़ में लगी फसल लबालब हो गई। नहर में 500 क्यूसिक पानी चल रहा था, जिसकी सप्लाई सीधी राजस्थान में होती है। यह नहर बलियाला हेड से सिरसा ब्रांच के बिल्कुल साथ-साथ आ रही है। काजलहेड पर सिरसा ब्रांच में समायोजित हो जाती है। जहां से सिद्धमुख नहर में पानी की सप्लाई पुन: शुरू होती है। फिलहाल अलग-अलग दिशाओं में दो पंप सेट लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से खेतों एवं ढाणियों में घुसे पानी को वापस नहर में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों पर पटरी की सफाई न करवाने के आरोप
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राममेहर सिवाच ने आरोप लगाया है कि सिद्धमुख नहर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण टूटी है। नहर बनने के बाद कभी भी पटरी की सफाई नहीं हुई। पटरी के मौके पर ऐसे हालात हैं कि उस पर साइकिल को भी नहीं चलाया जा सकता। नहर टूटने से काजलहेड़ी व गोरखपुर के हजारों किसान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। इसलिए तत्काल विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। कई घंटों की मशक्कत के बाद नहर के पानी को रोका गया है। खेतों में बनी ढाणियों के लोग पानी में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्बाद फसल का तुरंत मुआवजा जारी करे सरकार : पूनिया
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने गांव गोरखपुर के पास टूटी सिद्धमुख नहर से किसानों की फसलों व मकानों को हुए नुकसान की तुरंत भरपाई करवाने और इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद कृष्णा पूनिया ने कहा कि नहर टूटने से गोरखपुर, काजलहेड़ी व खजूरीजाटी गांव की हजारों एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। पशुओं तक को उनके रिश्तेदारों ने आकर संभाला है। सरकार को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए और किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए।

कोट
सिद्धमुख भाखड़ा नहर में आई दरार को शुक्रवार सुबह दस बजे से पहले ठीक कर दिया गया। पूरी टीम पटरी ठीक करने के लिए मेहनत कर रही थी। खेतों एवं ढाणियों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए लिफ्टिंग पंपों की मदद ली जा रही है। पटवारी को पानी से हुए नुकसान का आकलन करके जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दे चुके हैं।
ओमप्रकाश बिश्नोई, एसई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed