{"_id":"5f85daf98ebc3e9bbf6b3b4e","slug":"one-more-dies-from-corona-fatehabad-news-rtk5781487125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित सांस बीमारी से पीड़ित 32 वर्षीय युवक की मौत, आठ नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित सांस बीमारी से पीड़ित 32 वर्षीय युवक की मौत, आठ नए मामले आए सामने
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या में कमी आ रही है लेकिन मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मंगलवार को कोरोना संक्रमित 32 वर्षीय रतिया निवासी युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल था और सांस की बीमारी से भी पीड़ित था। सोमवार देर रात को दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 49 तक पहुंच गया है। इस माह में ही कोरोना संक्रमित 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।
वहीं जिले में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिलने के बाद खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सूचना दी है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2570 हो गई है। 2338 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 22 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 183 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लाजपत नगर निवासी 25 वर्षीय युवक, टोहाना निवासी 18 वर्षीय युवक, पंजाब के बरेटा निवासी 32 वर्षीय युवक, टोहाना के शास्त्री नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, गांव रतनगढ़ निवासी 38 वर्षीय महिला, गांव रत्ताखेड़ा निवासी 35 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। मरीज सिरसा में दाखिल था। अभी तक मरीज के बारे में अस्पताल से रिपोर्ट नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि पहले क्या बीमारी थी। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।