फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   one Labour fell down from second floor while painting in Fatehabad mini secretariat

हादसा: फतेहाबाद लघु सचिवालय में पेंट करते समय टूटी रस्सी, दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, हालत गंभीर

Thu, 31 Mar 2022 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 12:41 PM IST
सार

फतेहाबाद लघु सचिवालय में पिछले करीब एक माह से लोक निर्माण विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत लघु सचिवालय की दीवारों पर पेंट किया जा रहा है।

विज्ञापन
one Labour fell down from second floor while painting in Fatehabad mini secretariat
फतेहाबाद में घायल मजदूर का इलाज जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहाबाद के लघु सचिवालय में गुरुवार दोपहर को पेंट करते समय मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। घायल मजदूर की पहचान फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक लघु सचिवालय में पिछले करीब एक माह से लोक निर्माण विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत लघु सचिवालय की दीवारों पर पेंट किया जा रहा है। गुरुवार को मजदूर जुगाड़ नुमा झूला बनाकर दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक रस्सी टूट गई और मजदूर संदीप कुमार नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने कंट्रोल रूम में फोन किया और एंबुलेंस द्वारा घायल मजदूर को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed