{"_id":"05e1a95cca0815d91a645bef095251e1","slug":"one-killed-in-a-road-accident-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसे में सरपंच की मौत, तीन भाइयों सहित 5 घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसे में सरपंच की मौत, तीन भाइयों सहित 5 घायल, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ तीन भाइयों समेत 5 लोग भी घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
जापताखेड़ा निवासी 42 वर्षीय तरसेम बुधवार दोपहर को अपनी कार पर फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। तरसेम की गाड़ी को ड्राइवर सोमनाथ निवासी नंहेडी चला रहा था।
गांव अयाल्की के पास अलीपुर बरोटा के नजदीक रतिया रोड पर सामने से आ रही टाटा एस गाड़ी की टक्कर कार से हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
कार में बुरी तरह से फंसे तरसेम व सोमनाथ को लोगों ने बाहर निकाला। पीछे से आ रहा डूल्ट निवासी परिचित हरपाल अपनी गाड़ी में दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा।
जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। तरसेम ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि सोमनाथ की हालत गंभीर बनी हुई है।
टाटा एस गाड़ी में सवार अयाल्की निवासी पप्पू पुत्र मुंशी व उसके भाई बबी व प्रेम तथा ड्राइवर ईश्वर को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। देर शाम को शव को भी अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
जापताखेड़ा में पसरा मातम
अयाल्की के पास हुए एक्सीडेंट के बाद शाम को सरपंच तरसेम की मौत की सूचना के बाद गांव जापताखेड़ा में मातम पसर गया। तरसेम गुरू गोबिंद राइस मिल के संचालक थे और किसी काम से फतेहाबाद आ रहे थे।
टाटा एस में 8 कटड़े भी लदे हुए थे जिन्हें अयाल्की निवासी तीनों भाई नंगल लेकर जा रहे थे। हादसे के पीछे अलग अलग कारण बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षियों के अनुसार हादसे का कारण ओवरटेक तो कोई गाड़ी का टायर फटना बता रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।