फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One Died in Accident at Fatehabad of Haryana

हादसा: कार से टकराई मोटरसाइकिल रेहड़ी, चालक की मौत, किशोरी समेत तीन घायल

Fri, 09 Jul 2021 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/कुलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/कुलां (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 12:19 PM IST
सार

मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक कुलां से तीन लोगों को लेकर जा रहा था। टक्कर के कारण चालक हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
One Died in Accident at Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद में हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद के कुलां में शुक्रवार सुबह रतिया रोड पर कार और मोटरसाइकिल रेहड़ी (जुगाड़) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक गांव जापतेवाला निवासी 32 वर्षीय हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और रेहड़ी पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को टोहाना के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में गांव कुलां निवासी 45 वर्षीय भोला सिंह, 19 वर्षीय महेशु सिंह और 17 साल की काली देवी शामिल हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


गांव जापतेवाला निवासी हरबंस मोटरसाइकिल रेहड़ी पर तीन लोगों को लेकर कुलां से अपने गांव की तरफ जा रहा था। सभी मजदूरी करते हैं। कुलां से रतिया रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल चालक हरबंस की मौके पर ही मौत हो गई और रेहड़ी सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल टोहाना में पहुंचाया। जहां से सभी घायलों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कुलां चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed