फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One caught with heroin, accomplice ran away, Panch named on charges of supply

Fatehabad News: हेरोइन सहित एक काबू, साथी भागा सप्लाई के आरोप में पंच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
One caught with heroin, accomplice ran away, Panch named on charges of supply
फतेहाबाद में नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी
फतेहाबाद। गांव भिरडाना से पुलिस ने एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपी युवक से 12.19 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने 19,500 रुपये में खरीद की थी।
विज्ञापन


मामले में गांव भिरडाना का पंचायत सदस्य संदीप उर्फ सिप्पी पर हेरोइन सप्लाई देने का आरोप है। मामले में पुलिस ने आरोपी तस्करों राजेंद्र, सुखविंद्र व सप्लायर पंचायत सदस्य संदीप उर्फ सिप्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद की टीम गश्त के दौरान गांव माजरा में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुखविंदर सिंह निवासी ढाणी काताखेड़ी रोड, भिरडाना व राजेंद्र उर्फ अमन निवासी भिरडाना दोनों हेरोइन बेचने का काम करते हैं और दोनों बाइक पर भिरडाना से काताखेड़ी रोड पर जोहड़ के पास हेरोइन लेकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक गांव में भाग गया, जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजेंद्र उर्फ अमन व भागने वाले युवक का नाम सुखविंदर सिंह बताया गया। पुलिस ने जब राजेंद्र की तलाशी ली तो उसके पास से 12.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामले पकड़े गए आरोपी तस्कर राजेंद्र और उसके साथी सुखविंद्र व सप्लाई देने वाले संदीप उर्फ सीपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


पंचायत जमानत तक नहीं करवाती है : सरपंच प्रतिनिधि

गांव में नशा रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे है। पंचायत की ओर से नशे के आरोप में पकड़े गए किसी भी व्यक्ति की जमानत तक नहीं करवाती है। मेडिकल संचालकों के साथ भी समय-समय पर बैठक की जाती है।

- जसविंद्र, सरपंच प्रतिनिधि, भिरडाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article