फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One accused of extortion by firing at restaurant identified

Fatehabad News: रेस्टोरेंट पर फायरिंग करके रंगदारी मांगने के एक आरोपी की हुई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
One accused of extortion by firing at restaurant identified
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित बी13 रेस्टोरेंट में पर्ची देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने व तीन राउंड फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी की पहचान पटेल नगर निवासी रोहित उर्फ टिड़ा के रूप में की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने रोहित उर्फ टिड़ा सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 307, 387, 34 आईपीसी, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने भी रेस्टोरेंट संचालक से मिलकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पर्ची देने वाले ने ही चलाई गोली, साइड में न होता तो चली जाती जान
पुलिस को दिए बयान में चंदड खुर्द निवासी रेस्टोरेंट मैनेजर विक्रम ने बताया कि शनिवार शाम को एक युवक ने आकर पर्ची दी, जिसमें बॉक्सर गैंग लिखकर 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की गई थी। जब वह युवक के पीछे गया तो तीन गोलियां चला दी गई। पर्ची देने वाले युवक ने ही गोली चलाई। अगर वह साइड में न होता तो शीशे की बजाय गोली उसको लग जाती। जब सीसीटीवी में देखा तो आरोपी की पहचान पटेल नगर निवासी रोहित उर्फ टिड़ा के तौर पर हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज पूरा दिन सोशल मीडिया पर वायरल रहा। आरोपी रोहित नीले रंग की टोपी लगाकर रेस्टोरेंट में आया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि उसका बाइक सवार साथी उसे दोबारा अपने पास बुलाता है और पिस्तौल देकर फिर से भेज देता है। आरोपी युवक बिना मुंह ढके बेखौफ रेस्टोरेंट में जाता है और पर्ची मैनेजर विक्रम को देकर तेज कदमों से बाहर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रेस्टोरेंट मैनेजर विक्रम के बयान पर रोहित सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मार रही है। शहर थाना, सदर थाना सीआईए टोहाना, सीआईए फतेहाबाद की टीम जुटी हुई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-शाकिर हुसैन, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed