फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the third day it rained again, the water is not coming down from the fields

तीसरे दिन फिर बरसी आफत, खेतों से नहीं उतर रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
On the third day it rained again, the water is not coming down from the fields
टोहाना में सड़क पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : Fatehabad
जिले में रविवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। मौसम का यह मिजाज अब सभी के लिए आफत बढ़ा रहा है। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। खेतों में फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान चिंतित हैं। बाजारों में कामकाज बुरी प्रभावित हो रहा है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन भर होने वाली बारिश से बाजारों में ग्राहक खरीदारी करने नहीं आ रहे। वहीं लगातार रिमझिम बारिश से मकानों को भी नुकसान हो रहा है। मकानों की नींव से लेकर छतों तक में नमी आ चुकी है। रविवार को फतेहाबाद शहर में झमाझम बारिश हुई। करीब 3:50 बजे बारिश शुरू हुई और लगातार करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान जगह-जगह पानी भर गया। इस समय बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में फसलों को हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यानी अभी दो दिन और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

डीसी से मिलेंगे किसान, पंचायत में लिया निर्णय
भूना। बारिश के बाद जलभराव के कारण फसलों पर संकट छाया हुआ है। इसको लेकर किसानों की रविवार शाम को लहरिया गांव में एक मीटिंग हुई, जिसमें आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया। बैठक में फैसला लिया गया है कि सोमवार को डीसी से मिलकर जलभराव से निपटने व खराब फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग रखी जाएगी। बैठक में लहरिया के पूर्व सरपंच हनुमान सिंह नेहरा, पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, जगदीश चंद्र नेहरा, सरदार रेशम सिंह, बिट्टू गिल, रहन खेड़ी के गुरविंदर सिंह, बाबा बक्शीश सिंह, गुरबचन सिंह बराड़, शिवकुमार, राजेंद्र सिंह नेहरा, पवन कुमार, राजेश पूनिया, हवा सिंह, बलवीर सिंह, कृष्ण कुमार आदि किसानों ने बताया कि लहरिया, रहनखेड़ी व इंदाछोई क्षेत्र में 3 से 4 फुट तक पानी खेतों में भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा ने गिरदावरी की मांग की
भूना क्षेत्र के गांवों में पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। अखिल भारतीय किसान सभा ने जिला प्रशासन से बरसात से खराब हुई फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसान सभा की टीम ने जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल के नेतृत्व में भूना क्षेत्र के गांव ढाणी गोपाल, ढाणी सांचला, बोस्ती, भट्टू, डूल्ट व भूना के आसपास के खेतों में जाकर सर्वे किया। किसान नेताओं के मुताबिक इन गांवों में बारिश से फसल डूब चुकी है और नरमा व कपास की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
टोहाना में जगह-जगह जल भराव
टोहाना। रविवार को सुबह से हो रही बूंदाबांदी के चलते शहर में अनेक निचले स्थल जलमग्न हो गए। बारिश के कारण रतिया रोड, जमालपुर रोड, चंडीगढ़ रोड सहित अनेक कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोड से नीचा होने के चलते बस स्टैंड परिसर में पानी जमा होने यात्रियों को भी पानी से गुजरकर बसों में जाना पड़ा। दमकोरा रोड स्थित पुरानी तहसील के सामने सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। इस तरह की समस्या जगह-जगह देखने को मिल रही है। वहीं बारिश से खेतों में भी काफी नुकसान हुआ है।
रविवार को कितनी बारिश
कुलां : 3 एमएम
जाखल : 4 एमएम
भूना : शून्य
टोहाना : 7 एमएम
रतिया : शून्य
भट्टूकलां : बूंदाबांदी
फतेहाबाद : 13 एमएम
कोट
बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव के क्षेत्र व राजस्थान के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा मानसून टर्फ दक्षिण की ओर होने से राज्य में 14 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस बीच कहीं कहीं बादलवाही व हल्की बारिश होने की संभावना है।

-डॉ. मदन लाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विभाग विभग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।

फतेहाबाद में धर्मशाला रोड पर भरा पानी।

फतेहाबाद में धर्मशाला रोड पर भरा पानी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed