फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the proposal of the shopkeepers, the work of pulling the yellow belt started in the city

दुकानदारों के प्रस्ताव पर शहर में पीली पट्टी खींचने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
On the proposal of the shopkeepers, the work of pulling the yellow belt started in the city
फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड पर पीली पट्टी खींचते हुए। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। दुकानदारों की मांग के बाद शनिवार को शहर में पीली पट्टी खींचने का काम शुरू हो गया है। एजेंसी ने शहर के थाना रोड, फव्वारा चौक और हिसार-सिरसा रोड पर पीली पट्टी खींचने का काम किया। दो या तीन दिन में पीली पट्टी खींचने का काम पूरा हो जाएगा। पिछले करीब एक साल से पीली पट्टी खींचने की योजना बनाई जा रही थी लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाई। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस के साथ दुकानदारों की बैठक हुई थी, इसमें दुकानदारों ने शहर में पीली पट्टी खिंचवाने की मांग रखी थी और प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने प्रस्ताव नगर परिषद को भेजा था, नप ने 11 लाख का एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया था, लेकिन पहली बार में ये सिरे नहीं चढ़ पाया। दूूसरी बार टेंडर लगाया गया, जो कि सिरे चढ़ गया। करीब साढ़े 6 लाख में ये टेंडर जारी हुआ है। पीली पट्टी का काम पूरा होने के बाद ट्रैफिक पुलिस दुकानदारों और वाहर मालिकों पर सख्ती करेगी। अगर कोई दुकानदार पीली पट्टी से आगे अतिक्रमण करता है या वाहन खड़ा करता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा पीली पट्टी से बाहर वाहन खड़े करने वालों के भी चालान हो सकते है।
विज्ञापन

शहर में यहां खींची जाएगी पीली पट्टी
हिसार-सिरसा रोड
हंस मार्केट
फव्वारा चौक
पालिका बाजार
थाना रोड
जवाहर चौक
भीमां बस्ती
डीएसपी रोड
चार मरला कॉलोनी
धर्मशाला रोड
भट्टू रोड
कोट
शहर में पीली पट्टी खींचने का काम शुरू हो गया है। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस की तरफ से प्रस्ताव आया था, जो कि दुकानदारों ने दिया था। एजेंसी दो या तीन दिन में काम पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed