फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the orders of the court, a case of fraud was registered against three jewelers including two brothers

Fatehabad News: कोर्ट के आदेश पर 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case of fraud was registered against three jewelers including two brothers
टोहाना। पुलिस ने कोर्ट के निर्देशानुसार हरपाल चौक के रहने वाले ज्वेलर रवि वर्मा व उसके भाई सतिंद्र वर्मा व पुरानी सब्जी मंडी निवासी नरेंद्र कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाटिया नगर निवासी ईशु सैनी ने इस बारे में कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। ईशु सैनी के अनुसार वर्ष 2012 में उसके पिता राजकुमार को व्यापार में नुकसान हुआ तो उसके पिता की मुलाकात गुप्ता कॉलोनी निवासी सुंदर सैनी के साथ हुई। सुंदर ने उसके पिता को रवि व सतेंद्र से मिलवाकर कहा कि ये सोने के जेवरात गिरवी रखकर ब्याज पर रुपया देते हैं। ईशु के अनुसार उसके पिता ने दो बार में आरोपियों की दुकान पर करीब 15.50 तोले के जेवरात रखकर दो लाख रुपये की राशि ब्याज पर ली थी।इस रकम के वह दो रुपये प्रति सैकड़ा ब्याज का समय पर भुगतान करते रहे। ईशु के अनुसार जब उसके पिता के पास दो लाख रुपये जमा हो गए तो वे रुपये जमा करवा कर अपने गहने लेने के लिए गए, मगर आरोपियों ने जेवर देने से मना कर दिया। उसने बताया कि उसके पिता व भाई विजय ने रुपये आरोपी की पत्नी को 7 जनवरी 2022 को दे दिए, लेकिन इसके बावजूद उनके गहने नहीं लौटाए गए। ईशु के अनुसार इस सदमे के चलते उसके पिता की मृत्यु हो गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत पुलिस को दी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में इस बारे में बारे याचिका दायर की। जिसके बाद यह केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed