फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On social media, the victim accused the MLA's close friend of assault and breaking the car.

Fatehabad News: सोशल मीडिया पर पीड़ित ने विधायक के करीबी पर मारपीट और गाड़ी तोड़ने के लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
On social media, the victim accused the MLA's close friend of assault and breaking the car.
फतेहाबाद। विधायक दुड़ाराम के करीबी संदीप बिसला पर हिसार के गांव किनाला निवासी श्रवण सिंह ने मारपीट करने, नकदी छीनने के आरोप लगाए हैं। सदर पुलिस ने सात जनवरी को आरोपी संदीप बिसला, उसके पिता राजेंद्र कुमार व एक अन्य के खिलाफ मारपीट करने, बंधक बनाने, गाड़ी तोड़ने व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया था। मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि अब पीड़ित पर राजीनामे के लिए दबाव डाला जा रहा है। पुलिस की तरफ से भी दबाव है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा डीएसपी को शिकायत देकर मामले में धारा 379 भी जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में श्रवण ने बताया कि वह 6 जनवरी को सिरसा से किनाला जा रहा था। गांव बिसला के पास रोड पर आरोपी संदीप बिसला ने उसे रोका और चाय पिलाने के बहाने कमरे में ले गया। कमरे में घुस कर कुंडी बंद कर दी। कमरे में संदीप का पिता राजेंद्र कुमार व एक अन्य मौजूद थे। संदीप ने कहा कि उसने जींद की महिला के मामले को वकीलों के बीच ले जाकर उसकी बेइज्जती करवा दी। श्रवण ने बताया कि संदीप जींद की एक लड़की को मैसेज करता था। महिला की बात की रंजिश के चलते उसे बंद कमरे में पीटा। श्रवण ने आरोप लगाया कि उससे एक लाख रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे छुड़वाया। श्रवण का आरोप है कि संदीप उसका गला घोटने के लिए रस्सी लाया और कमरे के बाहर खड़ी उसकी ब्रेजा कार तोड़ डाली। पुलिस ने छीने गए 1 लाख रुपये में से 71,150 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर पुलिस अभी तक न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है और न ही लूट की धारा लगा रही है। पुलिस अधिकारी व राजनीतिज्ञ भी राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। इससे पहले आरोपी संदीप बिसला खुदरा व्यापारियों से वसूली को लेकर भी विवादों में आया था।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज हो चुका है। मामले की फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच जारी है। जो कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
- कुलवंत सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed