फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On June 22, a Maha Panchayat of Khap, Sarpanchs and social organizations will be held in Uchana

प्रेम विवाह कानून में संशोधन हो : गिल

Sat, 07 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
On June 22, a Maha Panchayat of Khap, Sarpanchs and social organizations will be held in Uchana
पत्रकारों से बतचीत करते हुए सरपंच एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल समैण। संवाद
टोहाना। जींद जिले के उचाना में 22 जून को सरपंच एसोसिएशन, खाप पंचायतों व सामाजिक संगठनों व सर्व समाज की महापंचायत होगी। बैठक में प्रेम विवाह कानून में संशोधन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महापंचायत को समाज बचाओ अभियान का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर गिल ने वर्तमान में समाज में कई बुराइयां बढ़ रही हैं। युवक-युवतियां एक ही गांव और गोत्र में शादियां कर रहे हैं। इससे समाज का ताना-बाना बिगड़ रहा है। गिल ने कहा कि केंद्र सरकार को सहमति संबंध में रहने पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार तीन तलाक को समाप्त कर सकती है, तो सहमति संबंध पर भी कड़े कदम उठाने चाहिए। महपंचायत को लेकर आयोजित बैठक में गांव ठरवा से सरपंच प्रतिनिधि राजेश बाला, कन्हड़ी से राममेहर, रत्ताखेडा से मोहनदास, गांव बलियाला, फतेहपुरी, पिरथला, ललौदा, धारसूल, हिंदालवाला के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर सीएम से भी मिल चुके

रणबीर गिल ने कहा कि कहा खाप पंचायत इस मसले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिली थी। सीएम ने इस मुद्दे को सकारात्मक बताते हुए सहयोग करने की बात कही थी। रणवीर ने कहा कि प्रेम विवाह कानून को खत्म तो नहीं किया जा सकता लेकिन सरकार को उसमें संशोधन करना चाहिए, ताकि सामाजिक ताना-बाना बना रहे। जिससे ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र सभी का भाईचारा बना रहे। रणबीर ने कहा कि प्रदेश के सभी 90 विधायकों को सर्व समाज की इस मुहिम का समर्थन देना चाहिए क्योंकि वे सामाजिक व्यक्ति हैं और एक विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed