{"_id":"6aa442f69d03cb1ace0cffe9","slug":"officials-must-take-complaints-and-suggestions-received-on-the-portal-seriously-dc-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160933-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर प्राप्त शिकायत-सुझाव को गंभीरता से लें अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर प्राप्त शिकायत-सुझाव को गंभीरता से लें अधिकारी : उपायुक्त
Fri, 11 Sep 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनसंवाद पोर्टल पर आई शिकायतों एवं समस्याओं की साप्ताहिक समीक्षा करते डीसी डॉ. विवेक भ
फतेहाबाद। जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को निर्धारित समय में अंडरटेक कर कार्रवाई तय समय सीमा में पूरी की जाए।
यह निर्देश डीसी डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जनसंवाद पोर्टल पर आई शिकायतों एवं समस्याओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
डीसी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जमीनी स्तर पर समीक्षा करने और आमजन से सीधे फीडबैक प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। इससे पहले सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव ने भी जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और लंबित मामलों की नवीनतम स्थिति की नियमित समीक्षा करें। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जनसंवाद पोर्टल पर लंबित विकास कार्यों की फिजिबिलिटी की जांच कर वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। फिजिबिलिटी रिपोर्ट समय पर तैयार कर अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की जाए ताकि प्रगति की समीक्षा की जा सके।
बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएसपी संजय कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, उपनिदेशक अमित पंवार, डीएफएससी कुशल बूरा, डीएमईओ राहुल कुंडू, डीडब्ल्यूओ विनोद चावला आदि मौजूद रहे।