{"_id":"5f04b8298ebc3e430a0cb754","slug":"officers-not-arriving-on-time-fatehabad-news-rtk562973230","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद दफ्तर : नौ बजे के समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद दफ्तर : नौ बजे के समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकरी
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय सुबह नौ बजे होता है लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। जी हां, अफसरों का टाइम उनकी मनमर्जी का है, यकीन न आए तो कभी फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में आकर देख लीजिये। यहां पर सुबह नौ बजे पहुंचने की जिम्मेदारी सिर्फ छोटे कर्मचारी निभा रहे हैं। बड़े अफसर लोग तो बिना दफ्तर आए भी काम चला लेते हैं। कुछेक देरी से भी पहुंच रहे हैं। ये सब सामने आया मंगलवार सुबह पौने नौ बजे से पौने दस बजे तक अमर उजाला की लाइव पड़ताल में। मजेदार बात तो ये है कि नगर परिषद दफ्तर के आधे से ज्यादा कमरों का ये हाल है कि अधिकारी या तो देरी से आएं या न आएं लेकिन उनके कमरे का एसी जरूर नौ बजे चालू कर दिया जाता है ताकि साहब जब भी लौटें तो कमरा चिल्ड मिले। खुद नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल भी सुबह टाइम से नहीं पहुंच रहे।
समय : सुबह नौ बजकर पांच मिनट
स्थान : एक्सईएन आफिस
हालात : कमरा बिल्कुल खाली। सिवाये कुर्सियों-मेज के अलावा कोई नहीं। साथ लगते कंप्यूटर आपरेटर का कक्ष भी फिलहाल खाली है। लेकिन एसी फुल स्पीड पर चालू है और कमरा पूरी तरह से चिल्ड हो चुका है।
साहब का जवाब....
‘मैं तो सोमवार-मंगलवार को औपचारिक रूप से अवकाश पर था। किसी घरेलू काम के चलते मैं तो दो दिन से दफ्तर ही नहीं आया। मेरी अनुपस्थिति में भी एसी चलाया जा रहा है, इसका पता नहीं था। अभी संबंधित कर्मचारी को इस बारे में रोकता हूं।’
विज्ञापन
अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर परिषद, फतेहाबाद ।
समय : सुबह नौ बजकर आठ मिनट
स्थान : ईओ कार्यालय
हालात : दफ्तर में कोई अधिकारी नहीं। सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाई कर रहा है लेकिन एसी यहां भी चालू है और कमरा साहब के आने से पहले ठंडा हो रहा है।
साहब का जवाब...
ईओ जितेंद्र सिंह के दो मोबाइल नंबर हैं। एक स्विच ऑफ है जबकि दूसरे पर दो बार कॉल करने के बाद न तो फोन उठाया, न कॉलबैक आई।
समय : सुबह नौ बजकर 15 मिनट
स्थान : एमई सुमित चोपड़ा कार्यालय
हालात : दफ्तर में नहीं पहुंचे। पंखा चालू मिला, कमरे में कोई बैठा नहीं था।
साहब का जवाब....
चूंकि दूसरे एमई अमित बेरवाल का ट्रांसफर हो गया है, इसके चलते उनका चार्ज भी फिलहाल मेरे पास है और पहले से मेरे पास जाखल का भी अतिरिक्त चार्ज है। मंगलवार सुबह भी मैं रास्ते में साइट निरीक्षण के लिए रुक गया था, नहीं तो दफ्तर जाकर वापिस लौटना पड़ता। पंखा क्यों चल रहा था, इस बारे में स्टाफ से पूछूंगा।
समय : सुबह नौ बजकर 22 मिनट
स्थान : कार्यालय, मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
हालात : कार्यालय में महज एक सफाई दरोगा मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा की इंतजार में बैठा मिला। सफाई निरीक्षक ओमकार सिंह नप कार्यालय परिसर में सैनिटाइज करने वाले ट्रैक्टर की जांच कर रहे थे।
साहब का जवाब... आजकल डंपिंग साइट का काम चल रहा है। मैं मंगलवार सुबह ही डंपिंग साइट पर चला गया था और वहां पर काफी समय लग गया। अन्यथा सुबह समय से ही दफ्तर आ जाता हूं।
अकाउंट सेक्शन मिला खाली, अफसरों में जेई धूड़िया व हाउस टैक्स-जन्म प्रमाणपत्र के कर्मचारी पहुंचे समय पर
नगर परिषद कार्यालय के निचले हिस्से में स्थित अकाउंट सेक्शन पूरी तरह खाली मिला। न तो अधिकारी और न ही कर्मचारी दफ्तर में दिखे। तकरीबन नौ बजकर 20 मिनट पर अकाउंट्स डिपार्टमेंट के नवीन भाटिया कार्यालय में दाखिल हुए। अधिकारियों की बात की जाए तो सिर्फ जेई सुखविंद्र धुड़िया ही सुबह नौ बजे से पांच मिनट पहले कार्यालय में पहुंचे।