फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Office bearers of Fatehabad Wrestling Association submitted mass resignation to DC

Fatehabad: कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने डीसी को सामूहिक इस्तीफा सौंपा, बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

Fri, 05 May 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Fri, 05 May 2023 08:55 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों की शिकायतों पर सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अगर ऐसा ही हुआ तो आगे से हमारी बेटियां किस प्रकार खेलों में आगे जाएंगी।

विज्ञापन
Office bearers of Fatehabad Wrestling Association submitted mass resignation to DC
फतेहाबाद में इस्तीफा देने आए कुश्ती संघ के सदस्य।

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में अब फतेहाबाद कुश्ती संघ की जिला इकाई भी कूद पड़ी है। शुक्रवार को कुश्ती संघ की पूरी कार्यकारिणी ने पहलवानों के पक्ष में जिला ओलंपिक संघ की प्रधान एवं डीसी मनदीप कौर को अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने अपने ज्ञापन में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन


फतेहाबाद में शुक्रवार को जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी उपायुक्त एवं जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष मनदीप कौर से मिले और उनको सामूहिक इस्तीफा सौंपा। जिला कुश्ती संघ प्रधान रामनिवास व सचिव प्रदीप पोटलिया ने कहा कि उनके सहित संघ के 11 सदस्यों ने अपना इस्तीफा कुश्ती संघ से दे दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों की शिकायतों पर सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अगर ऐसा ही हुआ तो आगे से हमारी बेटियां किस प्रकार खेलों में आगे जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहलवानों को झूठा बताया जा रहा है, लेकिन सोचने वाली बात है कि यौन शोषण के आरोप लगाने वाली बेटियां अपनी इज्जत से इस प्रकार खिलवाड़ क्यों करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed