फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NP sent wrong data to the headquarters, 25 member committee will get from DC

नप ने मुख्यालय में गलत डाटा भेजा, डीसी से मिलेगा 25 सदस्यीय कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
NP sent wrong data to the headquarters, 25 member committee will get from DC
फतेहाबाद में डेवलेपमेंट बकाया के भेजे गए मैसेज को लेकर बैठक करते शहर के लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्थानीय नगर निकाय विभाग ने विकास शुल्क, प्रॉपर्टी टैक्स व कूड़ा-कर्कट निपटान शुल्क के मैसेज भेजने के मामले में रविवार शाम को नागरिक अधिकार मंच की तरफ से जगजीवनपुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में बैठक बुलाई। जिसकी अध्यक्षता राजकुमार गोस्वामी ने की। इसमें शहर की अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य लोग पहुंचे। बैठक में नगर निकाय की तरफ से बकाया शुल्क के भेजे गए मैसेज को लेकर चर्चा की गई। बैठक में लोगों ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के चलते लोगों को काम-काज छोड़कर कार्यालय के धक्के खाने पड़ रहे हैं। संयोजक मोहन लाल नारंग ने बताया कि नप ने नाजायज शुल्क लगाये हैं। नप अधिकारियों ने निदेशालय में गलत रिकॉर्ड दिया है, इसके कारण ये दिक्कत आई है। इसके अलावा प्री एसेसमेंट के कंपनी आपत्ति वाले नोटिस दिये जा रहें है। प्रशासन से मांग है कि इन आपत्तियों को ठीक करने के लिए वार्ड स्तर पर कैंप लगाए जाएं। इसके अलावा नो ड्यूज सर्टिफिकेट मैनेजमेंट सिस्टम से उन लोगों के नाम हटाएं जाएं जिनका कोई बकाया नहीं है। इन सभी मांगो को लेकर 25 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। ये कमेटी मंगलवार को सुबह 11 बजे उपायुक्त से मिलेगी और ज्ञापन देगी। इस दौरान बैठक में कर्मचंद्र सरदाना, राजेंद्र कुकड़ेजा एडवोकेट, हेतराम सहारण, महेंद्र वधवा, नौरंग यादव, मोहनलाल नारंग, संतलाल मेहता, चंद्रभान चोपड़ा, महेद्र कुमार धारनिया, सुभाष मेहता, किशोरी लाल नारंग, देवीलाल एडवोकेट, सुरेंद्र सोनी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed