फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now there will be no need for electricity bill in the application of Lado

Fatehabad News: लाडो के आवेदन में अब बिजली बिल की नहीं होगी जरूरत

Sat, 15 Nov 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no need for electricity bill in the application of Lado
फतेहाबाद के क्रीड विभाग के कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंचे आवेदक। फाइल फोटो
फतेहाबाद। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप में आ रही तकनीकी खराबी और आवेदन प्रक्रिया में लाभार्थियों को हो रही परेशानियों के बारे में चंडीगढ़ में बैठक हुई। इस दौरान योजना से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार किया गया। इसके बाद क्रीड विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


दीनदयाल लाडो लक्ष्मी के पात्रों को योजना के लिए आवेदन करते समय बिजली बिल की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उन आवेदकों को लाभ मिलेगा जिन्होंने आवेदन के दौरान बिजली बिल अपलोड करने में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, या जिनके पास बिजली का कनेक्शन उपलब्ध नहीं था। वहीं जिले में करीब 750 परिवार ऐसे हैं जिनकी वार्षिक आय 25000 हजार या इससे कम हैं। इन परिवारों को आवेदन न करने और आय कम होने का स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन


---

गरीबी रेखा से नीचे के आवेदकों के लिए नया नियम



बैठक में तय किया गया कि जिन आवेदकों की सालाना आय 25,000 से कम है और वे गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आते हैं, उन्हें आवेदन न करने का कारण बताना होगा। ताकि योजना के लिए आवेदन न करने का कारण स्पष्ट हो सके और सरकार को पात्रों के मन फैली भ्रांतियों का ज्ञान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

लाइव फोटो वेरिफिकेशन रहेगी जारी



योजना के तहत पारदर्शिता और लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लाइव फोटो वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को हर माह की 15 तारीख को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। सत्यापन प्रणाली में आई तकनीकी खराबी को जल्द किया जाएगा। लाभार्थियों को नियमित रूप से अपना स्टेटस अपडेट करना होगा। इन सभी उपायों से पोर्टल की तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक बिना किसी रुकावट के पहुंच सके।




-

इन बदलावों का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाना है, जिससे दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्रदेश की अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को मिल सके। सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे नई प्रक्रिया और समय-सारणी का पालन करें।

-सुरेश कुमार, जिला प्रबंधक नागरिक संसाधन सूचना विभाग, फतेहबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed