{"_id":"69f0eaf0655df41ae004c9eb","slug":"now-there-are-7-candidates-in-the-fray-for-the-post-of-sarpanch-in-the-villages-six-have-withdrawn-their-names-one-nomination-has-been-canceled-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152884-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुलां में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में अब 7 दावेदार, छह ने नाम लिया वापस, एक पर्चा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुलां में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में अब 7 दावेदार, छह ने नाम लिया वापस, एक पर्चा रद्द
Tue, 28 Apr 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
कुलां। गांव कुलां में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए सियासी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। मंगलवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबला सात प्रत्याशियों के बीच सिमट गया।
सरपंच पद के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र रद्द हो गया जबकि 6 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद अब 7 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
दोपहर बाद सभी अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए जिसके साथ ही गांव में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस पद पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से सामान्य वर्ग के वोटों के बिखराव की संभावना बनी हुई है ऐसे में उम्मीदवारों की नजरें अब एससी और बीसी मतदाताओं पर टिकी हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं और अपनी योजनाएं मतदाताओं के सामने रख रहे हैं। छोटी-छोटी बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और प्रभावशाली लोगों के माध्यम से समर्थन जुटाने का प्रयास तेज हो गया है।
-- --
वार्ड-20 से विकास कुमार सर्वसम्मति से बने पंचायत समिति सदस्य
फतेहाबाद। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 में प्रस्तावित उपचुनाव से पहले मंगलवार को विकास कुमार निर्विरोध सदस्य चुन लिया गया है। इस वार्ड के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ था। वार्ड नंबर 20 में पूर्व सदस्य बनवारी लाल के निधन के बाद से करीब डेढ़ साल से पंचायत समिति सदस्य का पद रिक्त था। नामांकन प्रक्रिया में केवल विकास कुमार ने ही पर्चा दाखिल किया जिससे उनके नाम पर सर्वसम्मति बन गई। विकास कुमार पूर्व सदस्य बनवारी लाल के पुत्र हैं। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सहमति की परंपरा को बनाए रखते हुए किसी अन्य उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा। नव-निर्वाचित सदस्य विकास कुमार ने कहा कि वे सभी लोगों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे और वार्ड की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। संवाद