फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now the danger of flood in Fatehabad, preparation to stop the flow of water

Fatehabad News: अब फतेहाबाद में बाढ़ का खतरा, पानी का बहाव रोकने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now the danger of flood in Fatehabad, preparation to stop the flow of water
गांव अहरवां के पास रंगोई नाले में आया बड़ा कटाव।
फतेहाबाद। जिले में अनेक स्थानों पर बाढ़ आने के चलते पानी का बहाव तेजी से फतेहाबाद की ओर बढ़ रहा है। एहतियात के तौर पर फतेहाबाद में माजरा रोड पर आर्यन स्कूल के पास तथा रतिया रोड पर बाईपास पुल के पास एहतियात के तौर पर पहले से ही मिट्टी के कट्टे रख लिए गए हैं, ताकि पानी का बहाव फतेहाबाद की ओर न आए।
विज्ञापन

घग्गर का पानी फतेहाबाद की ओर बढ़ता देखकर रविवार को विधायक दुड़ाराम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। फतेहाबाद के बीडीपीओ भजनलाल भी बार-बार गांवों का दौरा करके रंगोई नाले के तटबंधों की सफाई करने में जुटे हैं। फतेहाबाद के बाढ़ आशंकित गांवों में अभी से ढाणियों को खाली करवाना आरंभ कर दिया गया है। जाखल, टोहाना व रतिया में तबाही मचाने के बाद अब घग्गर का पानी फतेहाबाद की ओर तेजी से बढ़ रहा है। फतेहाबाद में पानी तीन ओर से मार कर रहा है। चिम्मो हेड से रंगोई में पानी को रिलीज किया गया है, जो सीधा फतेहाबाद की चिल्ली झील की ओर बढ़ रहा है। वहीं अहरवां के पास रंगोई का तटबंध टूट गया, जिस कारण पानी फतेहाबाद के गांवों की ओर रुख कर गया है।
विज्ञापन

रविवार को एहतियात के तौर पर प्रशासन ने रतिया रोड बाईपास, भूना रोड बाईपास पुल के नीचे व माजरा रोड आर्यन स्कूल के पास मिट्टी के कट्टे लगाने का काम आरंभ कर दिया है, ताकि शहर की आबादी तक पानी न पहुंच पाए। इस बीच विधायक दुड़ाराम ने उपायुक्त व राहत कार्याें में जुटे अधिकारियों से बैठक करके राहत प्रबंधों की जानकारी ली। फतेहाबाद के गांवों में ढाणियों को खाली करवाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ आशंकित गांवों में पहुंच चुके हैं और ढाणियों से लोगों व मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं फतेहाबाद से गुजरने वाले रंगोई नाले के तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है। रंगाई में साफ सफाई भी करवाई जा रही है। गांव अयाल्की, अहरवां, बरसीन व माजरा गांव में तटबंध बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

फतेहाबाद की ओर लगातार पानी बढ़ रहा है। एहतियात के तौर पर ढाणियों से ग्रामीणों को निकाला जा रहा है। पीछे पानी का फ्लो अधिक है, इसलिए फतेहाबाद के गांवों में आबादी बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कई गांवों में तटबंध भी लगा दिए गए हैं।

-भजनलाल, बीडीपीओ फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed