फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now solution camps will be organized daily regarding errors in PPP and property ID.

Fatehabad News: अब पीपीपी और प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को लेकर प्रतिदिन लगेंगे समाधान शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now solution camps will be organized daily regarding errors in PPP and property ID.
फतेहाबाद। सभी कार्यदिवस में प्रतिदिन जिलास्तर और सब डिवीजन स्तर पर विशेष समाधान शिविर लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए नगराधीश कैप्टन परमेश सिंह ने बताया कि इन सभी कार्यदिवस पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विशेष समाधान शिविर लगाए जाएंगे। इनमें परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और बुढ़ापा पेंशन में आ रही त्रुटियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में इस समय अवधि में समस्याएं सुनी जाएंगी और सब डिविजन स्तर पर एसडीएम अध्यक्षता करके समस्या सुनकर समाधान करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को लेकर रोजाना लोगों को कार्यालयों के धक्के खाने पड़ रहे हैं। पीपीपी में आय तो किसी के नाम में गलती की दिक्कत आ रही है। ये ही नहीं पीपीपी में उम्र और व्यवसाय भी गलत दिखाए गए हैं। इसको लेकर दिक्कत आ रही है। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करने को लेकर पिछले दिनों लगातार शिविर लगाए गए लेकिन फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। कार्यालय में रोजाना 15 से 20 फाइलें त्रुटियों को लेकर आ रही है। हालांकि अब प्रशासन ने रोजाना शिविर लगाकर समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed