{"_id":"68bb24e913ab4f376d05ddcf","slug":"now-sewerage-will-be-cleaned-by-machines-and-not-manually-irony-resources-are-insufficient-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139799-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब सीवरेज की मैनुअल नहीं मशीनों से होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब सीवरेज की मैनुअल नहीं मशीनों से होगी सफाई
Fri, 05 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय एवं जांच लैबसंवाद
फतेहाबाद। जिले में अब सीवरेज की मैन्युअल सफाई नहीं की जाएगी और किसी भी कर्मचारी को मैनहोल में नहीं उतारा जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मुख्यालय ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए फतेहाबाद को मैनुअल स्कैवेंजिंग मुक्त जिला घोषित किया है।
हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि विभाग के पास अभी जरूरी संसाधनों की कमी है। न तो जिले के पास अपनी ग्रेप मशीन है और न ही सुपर सकर मशीन। ऐसे में विभाग को सफाई कार्यों के लिए ये मशीनें दूसरे जिलों से उधार लेनी पड़ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ग्रेप मशीन जल्द खरीदी जाएगी, जिससे सफाई व्यवस्था और बेहतर की जा सके।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जिले में कहीं भी सीवरेज की सफाई के लिए किसी कर्मचारी को मैनहोल में नहीं उतारा जा रहा है और भविष्य में भी ऐसा नहीं किया जाएगा। पूरे जिले में सीवरेज की सफाई मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से ही की जाएगी।
विज्ञापन
-
सीवरेज लाइन में ठोस वस्तु डाली तो होगी कार्रवाई
जनस्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सीवरेज लाइन में कोई भी ठोस वस्तु न फेंकें, जिससे जाम या रुकावट की स्थिति पैदा हो। यदि कोई व्यक्ति सीवरेज में कपड़ा, प्लास्टिक, मलबा या अन्य ठोस वस्तुएं डालते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
जिले में मैनुअल तरीके से सीवरेज की सफाई नहीं होगी और न ही मैनहोल में कर्मचारी उतारा जाएगा। विभाग के पास पूरे संसाधन मौजूद हैं। यदि किसी भी शहरवासी को सीवरेज में दिक्कत आती है तो विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 पर कॉल करके विभाग को सूचना दे सकता है ताकि विभाग उसकी समस्या का समाधान कर सके।
- बलविंदर नैन, कार्यकारी अभियंता