{"_id":"647778107e0ebf25890ac086","slug":"now-foundation-center-will-open-in-bhattu-and-bhuna-also-ratia-did-not-get-approval-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-115-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब भट्टू और भूना में भी खुलेगा बुनियाद केंद्र, रतिया को नहीं मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब भट्टू और भूना में भी खुलेगा बुनियाद केंद्र, रतिया को नहीं मिली मंजूरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने भट्टू और भूना के में बुनियाद केंद्र खोलने की अनुमति दे दी है। जिला शिक्षा विभाग ने बुनियाद केंद्र के लिए रतिया का भी प्रस्ताव भेजा था लेकिन यहां के लिए मंजूरी नहीं मिली है। विभाग ने भट्टू और भूना में खोले गए बुनियाद केंद्र में कमरे व अन्य सामान खरीदने के लिए बजट भी जारी कर दिया है। इसके अलावा फतेहाबाद और टोहाना में भी बुनियाद केंद्र में नए कमरे बनेंगे। विभाग ने चारों केंद्रों के लिए 10-10 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
बुनियाद योजना के तहत नए बैच को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। एक जुलाई से नया बैच शुरू हो जाएगा। जिले के 275 विद्यार्थी नए बैच के लिए चयनित हुए है। इन छात्रों को काउंसिलिंग के दौरान सेंटर दिए जाएंगे। कक्षा 11 वीं और 12 वीं की पढ़ाई के साथ-साथ बुनियाद योजना के तहत कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। पहला बैच फतेहाबाद और टोहाना में बनाए गए केंद्र में शुरू हुआ था।
शिक्षा विभाग ने नए कक्षों के लिए जारी किया 40 लाख का बजट
बुनियाद केंद्र ये जारी हुई राशि
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद 10 लाख रुपये
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना 10 लाख रुपये
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना 10 लाख रुपये
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां 10 लाख रुपये
बुनियाद योजना का ओरिएंटेशन कार्यक्रम अब 5 को होगा
जिले के चयनित हुए 275 छात्रों के लिए विभाग ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम रखा है जो कि पहले एक जून को होना था लेकिन अब 5 जून को होगा। इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों की काउंसिलिंग होगी। इसके अलावा पहले बैच के विद्यार्थियों से भी फीडबैक लिया जाएगा। जिसमें विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
रेवाड़ी में शिक्षा मंत्री से मिलेंगे जिले के चयनित छात्र
सुपर-100 कार्यक्रम में चयनित हुए जिले के 81 छात्र रेवाड़ी में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर से मिलेंगे। विभाग की तरफ से यहां पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम रखा गया है। सुपर 100 में जिले के 81 विद्यार्थी चयनित हुए हैं जिसमें 52 छात्र प्रोविजनल सूची और 29 प्रतीक्षा सूची में शामिल है।
कोट
बुनियाद योजना के तहत भूना और भट्टू में बुनियाद केंद्र खोले जा रहे हैं। इसके अलावा फतेहाबाद और टोहाना में पहले से चल रहे केंद्रों में भी नए कक्ष बनेंगे। विभाग की तरफ से 40 लाख का बजट जारी हो गया है।
-मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी, बुनियाद योजना