फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now 84 days later, the second dose of Kovishield vaccine will be released, the characters returned

अब 84 दिन बाद लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज, पात्र लौटे

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Now 84 days later, the second dose of Kovishield vaccine will be released, the characters returned
कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज और दूसरी डोज के अंतर में बदलाव कर दिया गया है। अब कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के बीच लगेगी। पहले ये अंतर 6 से 8 सप्ताह का था। रविवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। पोर्टल पर डाटा दर्ज न होने के कारण टीकाकरण नहीं किया गया। पोर्टल में दूसरी डोज का समय अब 12 से 16 सप्ताह के बीच बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिन के बाद ही लगेगी। हालांकि कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के अंतर में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4734 3568
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2313 1076
60 साल से ऊपर 48206 12506
45 से 59 साल 37611 6916
18 साल से ऊपर 13271 0
पंजीकरण के बावजूद नहीं आ रहे, डोज हो रही खराब
18 से 44 आयु वर्ग वालों के कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया हुआ है। लोग सेशन साइट पर पंजीकरण करवा रहे हैं लेकिन समय पर टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे। इसके चलते सेशन साइट पर डोज खराब हो रही है। रविवार को अशोक नगर पीएचसी में पंजीकरण करवाने के बावजूद पांच पात्र नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कोट
कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के अंतर में बदलाव किया गया है। अब दूसरी डोज पात्र 12 से 16 सप्ताह में लगवा सकेंगे।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed