{"_id":"9eb77216e54077bd0c9459f43678f667","slug":"not-found-expensive-things-at-home-stupid-worked-by-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कीमती सामान, दो घरों में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कीमती सामान, दो घरों में मचाया उत्पात
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की सूचना पड़ोसियों ने मकान मालिकों को दी। डीसी कॉलोनी स्थित संदीप
विज्ञापन
के घर में सबसे पहले चोर घुसे। तलाशी के बाद उन्हें घर में कुछ भी नहीं
मिला।
बाद में चोरों ने सुरेश कुमार के घर के ताले तोड़े। दुकान का सिल्वर का गेट तोड़ डाला। स्टोर रूम के अलावा अलमारी व सूटकेस सहित बेड के बॉक्स को अच्छी तरह खंगाला। दुकान के गल्ले व घर में रखे करीब ढाई हजार रुपये हाथ लगते ही मौके से फरार हो गए।
उधर सुरेश कुमार ने बताया कि पत्नी संतोष व बच्चों के साथ वह हिसार शादी में गया हुआ था। चोर घर के मेन गेट की बजाय पिछले गेट से अंदर आए। घर में कोई कीमती सामान नहीं होने से बचत हो गई। उन्होंने कहा कि चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी है।
मोहल्लेवाले बोले पुलिस नहीं करती गश्त
मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि कॉलोनी में पुलिस गश्त करने के लिए नहीं आती। सिर्फ इस कॉलोनी का नहीं बल्कि पूरे शहर में ऐसे ही हालात है। इस वजह से चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। मई व जून के बीच शहर के कई मकानों में चोरियां हो चुकी है।