{"_id":"5e80d3638ebc3e774850ca0d","slug":"nobody-sleeps-hungry-dg-fatehabad-news-rtk548834934","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी भूखा न सोए ः महानिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी भूखा न सोए ः महानिदेशक
विज्ञापन
सभागार में कोविड-19 के प्रबंधों की समीक्षा करते राजीव रंजन।
- फोटो : Fatehabad
प्रदेश सरकार द्वारा जिला फतेहाबाद के लिए नियुक्त किए नोडल ऑफिसर एवं पर्यटन विभाग के महानिदेशक राजीव रंजन ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोविड-19 से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पुख्ता करें। इस कार्य में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी ढिलाई व कोताही न बरतें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति की खाने के लिए कोई कॉल आती है तो उन्हें तुरंत खाना पहुंचाए व कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक कॉल को अटैंड करें। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी चलता फिरता व बेघर व्यक्ति भूखा न सोए व किसी गांव से भी खाने के लिए कोई कॉल आती है तो वहां पर भी खाना पहुंचाना सुनिश्चित करें।
महानिदेशक ने एसएमओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के दूसरे प्रांतों से लगने वाली सीमाओं पर एक मेडिकल टीम बना कर मेडिकल कैंप लगाएं ताकि घुमंतू व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच हो सके। उन्होंने सीएमओ को यह निर्देश दिए कि वे सभी रिटायर्ड आईएमए सदस्य जैसे डॉक्टर, स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन को नियुक्त करें। उन्होंने कहा कि एन-95 मास्क व पीपीई किट की लोकल लेवल पर खरीद कर ली जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए एक अलग अस्पताल बनाया जाए, जिसमें किसी और बीमारी का मरीज नही होना चाहिए। महानिदेशक ने सांसद, सभी विधायकों को मास्क सप्लाई करने करने के लिए कहा। इस अवसर पर नगराधीश अनुभव मेहता, डिप्टी सीएमओ डॉ हनुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।