फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No solution even after 13 complaints of sewerage overflow, councilors staged a sit-in protest with the troubled people

Fatehabad News: सीवर जाम की समस्या से परेशान लोगों का धरना-प्रदर्शन, वार्ड पार्षद भी रहे साथ

Thu, 26 Dec 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
No solution even after 13 complaints of sewerage overflow, councilors staged a sit-in protest with the troubled people
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर एसडीओ के सामने बात
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में ब्रह्मकुमारी आश्रम रोड पर पिछले पांच माह से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे कॉलोनी निवासियों का वीरवार को गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने पहले मौकास्थल पर प्रदर्शन किया और इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पहुंचे। यहां पर दरी बिछाकर धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पार्षद सुभाष नायक, पार्षद चंद्रभान वधवा, पार्षद मोहनलाल नारंग, पार्षद ज्योति मेहता, पार्षद सुखदेव सिंह, निर्मल सिवाच, सुरेंद्र डिंगवाल, पूर्व पार्षद रणजीत ओढ, ब्रह्मकुमारी आश्रम से मदन लाल, दिनेश डोडा आदि ने रोष जताया। करीब आधे घंटे तक जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय परिसर में पार्षदों और लोगों ने धरना दिया। इसके बाद धरनास्थल पर जेई प्रवीन शर्मा पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद एसडीओ सतपाल रोज से प्रतिनिधिमंडल मिला। पार्षदों ने कहा कि 13 बार शिकायतें ऑनलाइन दी जा चुकी है लेकिन बावजूद इसके समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारी जानबूझकर समाधान नहीं कर रहे हैं, वजह ये है कि स्लम बस्ती का क्षेत्र है।
विज्ञापन


पार्षदों ने एसडीओ को कहा कि आप खुद पैदल निकल कर दिखा दें। एसडीओ सतपाल रोज ने कहा कि लाइन खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सिरसा से सुपर सकर मशीन मंगवाई गई है। उसके आने के बाद सीवरेज पाइप लाइन की सफाई करवाई जाएगी। अगर फिर भी समाधान नहीं हुआ तो पाइप लाइन को बदल दिया जाएगा। समस्या का 15 दिन में स्थायी समाधान हो जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि 20 दिन का समय देते हैं, अगर इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो फिर वे सीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एसडीओ बोले, पाइप लाइन में लिफाफे फंसे, लोग बोले- झूठ कह रहे

एसडीओ से मिलने पहुंचे लोगों ने कहा कि ब्रह्मकुमारी आश्रम में सुबह और शाम के समय लोग आते हैं लेकिन उसके आगे गंदगी फैली हुई है। शिकायत लगाई जाती है तो दूसरी जगह की फोटो डालकर ऑनलाइन ही बंद की जा रही है। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि पाइप लाइन में लिफाफे फंस रहे हैं इस वजह से ब्लॉक हो रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अधिकारी झूठ बोल रहे है, लिफाफे नहीं फंसे हुए हैं। पिछले दिनों जब सफाई हुई तो बाल्टी फंसी मिली थी।


सर्दियों में सीवरेज जाम की समस्या रहती है। इसके चलते सुपर सकर मशीन की मांग चल रही है। सर्कल में एक ही मशीन है। इसकी डिमांड भेजी हुई है। मशीन आने के बाद अशोक नगर में जो समस्या है उसका समाधान करवा दिया जाएगा। अगर फिर भी समाधान नहीं होता है तो पाइप को बदलवा दिया जाएगा।

- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed