फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No new case of Corona found, 9 cases active

कोरोना का नहीं मिला नया केस, 9 मामले सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
No new case of Corona found, 9 cases active
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। शनिवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है और न ही कोई संक्रमित स्वस्थ हुआ है। जिले में फिलहाल 9 संक्रमित सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले में 285 कोरोना सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 204 सैंपल लिए गए हैं। लैब से अभी आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अभी तक 3 लाख 94 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20 हजार कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में रिकवरी रेट 97.45 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 10 से भी कम टीकाकरण
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। जिले में अब रोजाना 100 से भी कम लोगों का टीकाकरण हो रहा है। जिले में अभी 2 लाख लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। जिले में अब तक 6 लाख 75 हजार पात्र पहली डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा 4 लाख 64 हजार लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक ये हुआ टीकाकरण :
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84154 64053
45 से 59 साल 143970 118689
18 से 44 साल 402195 264171
15 से 17 साल 38004 11051
कोट
जिले में कोरोना का शनिवार को नया केस नहीं मिला है। लोगों से अपील है कि टीकाकरण जरूर करवाएं। जिन लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो गई है वह जल्द से जल्द लगवा लें।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed