फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No need to climb stairs for family identity card, CRID branch shifted down

Fatehabad News: परिवार पहचान पत्र के लिए नहीं चढ़नी होंगी सीढ़ियां, क्रिड शाखा नीचे शिफ्ट

Thu, 22 May 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
No need to climb stairs for family identity card, CRID branch shifted down
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय की गृहकर शाखा में ​शिफ्ट किया गया क्रिड का सामानसंवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने तकनीकी ब्रांच द्वितीय खंड में चल रहे क्रिड (नागरिक संसाधन सूचना विभाग) शाखा को प्रथम खंड में गृहकर शाखा में शिफ्ट कर दिया है। इसके शुरू होने बाद लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने बनवाने और त्रुटियां ठीक करवाने के लिए सीढि़यां नहीं चढ़नी पड़ेंगी।
विज्ञापन


नगर परिषद प्रशासन के अधिकारियों की माने तो परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने और आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई दिव्यांग और बुजुर्ग तो ऐसे थे कि वे सीढि़यां भी नहीं चढ़ पा रहे थे। जिससे उनके बहुत सारे काम अट रहे थे। क्रिड शाखा का सामान गृहकर शाखा में पहुंचा दिया गया है लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गृहकर शाखा में रोजाना आते हैं 400 से 500 लोग

नगर परिषद की गृहकर शाखा में रोजाना 400 से 500 लोग प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाने और त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए पहुंचते है। वजह ये है कि नगर परिषद ने इसको लेकर अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

क्रिड शाखा को फिलहाल नीचे शिफ्ट किया गया है। वैसे वरिष्ठ नागरिकों को ऊपर कोई दिक्कत नहीं थी।

- सचिन कुमार, जोनल मैनेजर, क्रिड

-

दिव्यांग, बुजुर्गों को परिवार पहचान पत्र संबंधित काम के लिए ऊपर जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें दिक्कत होती थी। क्रिड संबंधित काम अब गृहकर शाखा में हो पाएंगे। गृहकर शाखा में पब्लिक डीलिंग रहती है उन्हें आसानी होगी।

- गोविंद, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed