फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No consensus reached with sanitation workers regarding the demand to dissolve the municipality

Fatehabad News: नगरपालिका भंग करने की मांग पर सफाई कर्मचारियों से नहीं बनी सहमति

Tue, 06 Oct 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
No consensus reached with sanitation workers regarding the demand to dissolve the municipality
भूना। नगर पालिका भूना को भंग करके और पुनः पंचायत बनाने को लेकर कोर कमेटी की बैठक में सफाई कर्मच
भूना। नगर पालिका भंग कर ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर बाद पुरानी जनता धर्मशाला में आमजन और सफाई कर्मचारियों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे लेकिन फिलहाल कोई बीच का रास्ता नहीं निकल सका।
विज्ञापन

अब आगामी कोर कमेटी की बैठक में नगर पालिका भंग करने और सफाई कर्मचारियों की रोजगार संबंधी समस्या के समाधान को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में शिक्षाविद तरसेम शर्मा ने ग्राम पंचायत बनने के पक्ष में विभिन्न तर्क सफाई कर्मचारियों के समक्ष रखे।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद बलविंदर सिंह कैरो ने कहा कि दो अक्तूबर की महापंचायत में शहरवासियों ने नगर पालिका भंग कर ग्राम पंचायत व्यवस्था लागू करने की आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि शहरवासी नगर पालिका की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों ने अपनी नौकरी की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी राजाराम वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को रोजगार की गारंटी मिलनी चाहिए। यदि पंचायत व्यवस्था में भी उनका रोजगार सुरक्षित रहता है तो वे आंदोलन के साथ हैं। सफाई कर्मचारी नेता मंगल सिंह ने कहा कि नगर पालिका में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन सरकार की ओर से दिया गया है। ऐसे में पंचायत बनने पर कर्मचारियों के सामने नौकरी का संकट पैदा होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ समाज के लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ सकता है। ईश्वर सिंह वाल्मीकि ने भी पंचायत व्यवस्था से होने वाले संभावित नुकसान गिनाए। बैठक में चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

शिक्षाविद तरसेम शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को आगामी बैठक के एजेंडे में प्रमुखता से रखा जाएगा। इस दौरान अशोक कत्याल, खैराती लाल छोकरा, सरपंच सुरेश कंबोज, सतीश भूटानी, देशराज पटवारी, वीरेंद्र शर्मा, अंकित कंबोज, महावीर वाल्मीकि, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed