फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NMMS exam result released, 216 students pass, Bhuna block breaks record

एनएमएमएस परीक्षा का परिणाम जारी, 216 विद्यार्थी पास, भूना खंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
NMMS exam result released, 216 students pass, Bhuna block breaks record
फतेहाबाद में एनएमएमएस परीक्षा परिणाम पास करने पर छात्रों को बधाई देते हुए डीईओ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को एनएमएमएस यानि राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम जारी कर दिया है। इस बार जिले के 216 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा पास की है। विद्यार्थियों ने प्रदेश के दूसरे जिले के विद्यार्थियों की सीटों पर भी कब्जा कर लिया है। अहम बात यह है कि खंड भूना ने रिकॉर्ड तोड़ा है, जिले में पास हुए 216 विद्यार्थियों में से 103 विद्यार्थी खंड भूना के हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकीय हाई स्कूल ढाणी गोपाल के 35 और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर के 22 विद्यार्थियों ने एनएमएमएस की परीक्षा पास की है। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को अब चार साल तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा 20 मार्च को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर ली थी। ये परीक्षा सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की ली जाती है। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी को शिक्षा विभाग नौंवी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक हर माह एक-एक हजार रुपये छात्रवृति देता है। शर्त यह है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में ही पढ़ता रहे।
विज्ञापन

परीक्षा का खंड स्तर पर परिणाम
खंड पास हुए विद्यार्थी
भूना 103
फतेहाबाद 33
टोहाना 26
भट्टूकलां 24
रतिया 24
जाखल 06
एनएमएमएस परीक्षा में इन स्कूलों ने तोड़ा रिकॉर्ड
स्कूल पास विद्यार्थी
राजकीय हाई स्कूल ढाणी गोपाल 35
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर 22
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला 10
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू 08
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिब्बी 08
आरोही स्कूल जल्लोपुर 06
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडली 08
ये है तीन सालों का परीक्षा परिणाम
वर्ष पास विद्यार्थी
2018-19 158
2019-20 163
2020-21 216
एससीईआटी जारी करेगा फाइनल परीक्षा परिणाम
जिले में रिकॉर्ड तोड़ 216 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। 78 स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। प्रोविजनल परीक्षा परिणाम में जो विद्यार्थी पास हुए है उनके दस्तावेजों की 27 मई तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगी। परिवार की आय का प्रमाण पत्र, कक्षा सातवीं और आठवीं की डीएमसी, आधार कार्ड और बैंक खाता के दस्तावेज जमा करवाने होंगे। दस्तावेज जांच उपरांत एससीईआरटी गुरुग्राम द्वारा फाइनल परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
कोट
जिले में पहले एनएमएमएस परीक्षा में 40 से 50 स्कूलों के ही विद्यार्थी पास होते थे, लेकिन इस बार 78 स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। खंड भूना के ही 103 विद्यार्थी है। इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी गई है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed