फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nine people convicted of assaulting doctor accused of rape in Fatehabad

Fatehabad: रेप के आरोपी डॉक्टर का मुंह काला कर बाजार में घुमाया था, नाै लोग दोषी करार; सजा 19 को

Mon, 17 Mar 2025 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 01:36 PM IST
सार

डा.जिम्मी जिंदल पर स्टूडेंट के साथ पहले छेड़खानी, फिर रेप का आरोप लगा था। 28 अक्टूबर 2017 को कुछ लोग डा. जिम्मी जिंदल को पीटते हुए अस्पताल से ले गए और मुंह पर कालिख पोतकर बाजार में घुमाया।

विज्ञापन
Nine people convicted of assaulting doctor accused of rape in Fatehabad
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड पर स्थित प्राइवेट अस्पताल संचालक डाॅ. जिम्मी जिंदल को अस्पताल से किडनैप कर, उसका मुंह काला और नंगा करके बाजार में घुमाने और मारपीट करने के मामले में कोर्ट ने नाै लोगों को दोषी करार दिया है। अक्टूबर 2017 के बहुचर्चित मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव की अदालत में हुई। 
विज्ञापन


नाै दोषियों में राजेंद्र चौधरी काका, बलजीत बिट्टा, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, पूर्व पार्षद सुभाष पपिया, प्रेम सागर, सुभाष रायल, वीरेंद्र व रमन कुमार शामिल हैं। दोषियों को 19 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। इनमें से एक आरोपी काका चौधरी अक्तूबर 2024 में निर्दलीय तौर पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है।
विज्ञापन

स्टूडेंट से रेप का आरोपी था डाॅक्टर जिंदल

डा.जिम्मी जिंदल पर स्टूडेंट के साथ पहले छेड़खानी, फिर रेप का आरोप लगा था। 28 अक्टूबर 2017 की दोपहर को कुछ लोग डा. जिम्मी जिंदल के अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। डॉक्टर को पीटते हुए बाहर ले आए। उसके कपड़े फाड़ दिए गए और मुंह पर कालिख पोत दी। मारपीट करने वालों का आरोप था कि डॉक्टर ने उसके पास इलाज के लिए आई एक स्टूडेंट के साथ छेड़खानी की है। उसे पीटते हुए पैदल ही शहर थाने में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मां के अनुसार युवती के दिमाग में बुखार चढ़ गया था। सलाह दी गई कि मनोरोग विशेषज्ञ को दिखाएं, इसलिए वह उसे डा. जिम्मी जिंदल के पास ले गई। आरोप था कि डा. जिम्मी जिंदल ने इलाज के लिए आई युवती को नशा देकर अस्पताल में रख लिया और उसकी मां को बहला-फुसलाकर घर भेज दिया।


इसके बाद डॉक्टर युवती को अपने घर ले गया जहां डॉक्टर ने युवती के साथ अश्लील हरकतें की। शाम को युवती को वापस ले आया और यहां से उसका भाई ले गया, रात भर युवती रोती रही। सुबह उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसी पर उसके परिजन भड़के थे। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ सिर्फ छेड़छाड़ नहीं, बल्कि रेप हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मामले में रेप की धारा जोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed