{"_id":"6af743abde4f75aee7017310","slug":"nilgai-and-wild-boars-are-ravaging-fields-protecting-crops-has-become-difficult-fatehabad-news-c-21-hsr1019-992039-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नीलगाय और जंगली सुअर उजाड़ रहे खेत, फसल बचाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नीलगाय और जंगली सुअर उजाड़ रहे खेत, फसल बचाना मुश्किल
Fri, 13 Nov 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
गांव मेहूवाला के खेतों में घूमति नीयगाय। संवाद
फतेहाबाद। जिले में नीलगायों और जंगली सुअरों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। खेतों में झुंड के रूप में घुस रहे ये वन्य जीव गेहूं, सरसों, मटर और सब्जियों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं।
किसानों के अनुसार जिले में करीब डेढ़ हजार ऐसे पशु खेतों में घूम रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसानों को दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है। इसके बावजूद नुकसान नहीं रुक रहा। किसान रूपराम, रणवीर, अमर सिंह और रमेश ने बताया कि शाम ढलते ही नीलगाय झुंड में खेतों में घुस जाती हैं।
ये फसल खाने के साथ पैरों से पौधों को रौंदकर भी बर्बाद कर देती हैं। किसानों ने खेतों के चारों ओर कांटेदार तार, करंट वाली तार और अस्थायी बाड़ लगाई हुई हैं। इसके बावजूद नीलगाय इन्हें पार कर खेतों में पहुंच जाती हैं। कई जगह खेतों की मेढ़ और पौधशालाओं को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं जंगली सुअर सब्जियों की फसलों को खोदकर बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सफेदा और गन्ने के पौधे भी नहीं बच रहे
गांव मेहूवाला के किसान रामनारायण, दिलबाग और साधूराम ने बताया कि नीलगाय क्लोन सफेदा के पौधों के तने खा जाती हैं। इससे पौधे कमजोर होकर टूट जाते हैं। गन्ने के खेतों में घुसकर नीलगाय पौधों को बीच से तोड़ देती हैं। इससे पैदावार प्रभावित होती है। किसानों के लिए खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों का कहना है कि महंगे बीज, खाद और कीटनाशकों के कारण पहले ही खेती की लागत बढ़ चुकी है। अब वन्य जीवों से फसलों को हो रहा नुकसान उनकी आर्थिक स्थिति पर दोहरी मार डाल रहा है। खेतों की रखवाली में समय और मेहनत भी खर्च करनी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- --
पंचायत की शिकायत पर विभाग करेगा कार्रवाई
वन्य जीव संरक्षण अधिकारी जयदीप नेहरा ने बताया कि जिन गांवों में नीलगायों की संख्या अधिक है या फसलों को ज्यादा नुकसान हो रहा है वहां के किसान पंचायत के माध्यम से लिखित शिकायत दे सकते हैं। शिकायत मिलने पर विभाग नीलगायों को पकड़ने या उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए प्रयास करेगा। किसानों ने प्रशासन और वन्य जीव विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी फसलों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।