फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Night shelter homeless and administration waiting for severe cold

रैन बसेरा को बेघर का और प्रशासन को कड़ाके की ठंड का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Night shelter homeless and administration waiting for severe cold
फतेहाबाद में जमीन पर सोया व्यक्ति। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। ठंड बढ़नी शुरू हो गई है और रात का तापमान करीब 14 डिग्री तक पहुंच गया है। बेघरों को रात को ठंड से बचाने के लिए सरकार की तरफ से रैन बसेरा के इंतजाम करने के आदेश हैं लेकिन इस बार प्रशासन को शायद कड़ाके ठंड का इंतजार है। क्योंकि तैयारियां करना ही भूल गया है। जिला मुख्यालय पर ही बेघरों के रात ठहरने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। रैन बसेरा की व्यवस्था को लेकर पड़ताल की तो कहीं रैन बसेरा में सेफ हाउस चलता मिला तो कहीं पर ताला लटका हुआ था। ये ही नहीं जहां पर रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है उन कमरों में बिस्तरों पर मिट्टी जमा मिली। जिम्मेदार अफसर भी रैन बसेरा को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते मिले। वहीं बेघर लोग सड़क पर ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

नगर परिषद का रैन बसेरा
नगर परिषद कार्यालय में बनाए गए रैन बसेरा को लेकर सबसे पहले पड़ताल की गई तो यहां पर ताला लटका मिला। पहली मंजिल पर नगर परिषद ने रैन बसेरा बना रखा है लेकिन यहां जाने के रास्ते पर ताला लटका मिला। सुबह जब रैन बसेरा के कमरों की पड़ताल की गई तो स्थिति चौंकाने वाली थी। यहां पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की तो व्यवस्था कर रखी है लेकिन बिस्तरों और चारपाई पर मिट्टी जमा मिली। स्थिति ऐसी है कि करीब एक साल से यहां सफाई ही नहीं की गई है।
विज्ञापन

पंचायत भवन का रैन बसेरा
प्रशासन की तरफ से पंचायत भवन में रैन बसेरा की व्यवस्था की जाती है। इस बार क्या व्यवस्था की गई है इसको लेकर पड़ताल की गई। पंचायत भवन में पहुंचे तो यहां पर मिले कर्मचारी ने कहा कि रैन बसेरा के कमरों में तो सेफ हाउस की व्यवस्था की गई है। अभी तक रैन बसेरा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 1 बजे कोई जमीन पर तो कोई रिक्शा पर सोया मिला
रात करीब एक बजे शहर में पड़ताल की गई कि बेघर लोग कैसे रात काट रहे है। बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति जमीन पर ही सोया मिला। इसके अलावा एक व्यक्ति रिक्शा पर तो एक थ्री व्हीलर के अंदर सोया हुआ था।
गायब हुए नोडल अधिकारी
प्रशासन की तरफ से पिछले साल रैन बसेरा को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे, इनकी जिम्मेदारी थी कि रात को बेघर लोगों को रैन बसेरा में पहुंचाना है। लेकिन कागजों में ही आदेश रह गए।

कोट
रैन बसेरा की जानकारी सीटीएम ही दे सकती है, वो ही इसकी रिपोर्ट देख रही हैं।
- अजय चोपड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त
रैन बसेरा को लेकर दिवाली के बाद व्यवस्था की जानी थी। जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी।
- अंकिता वर्मा, सीटीएम
रैन बसेरा को लेकर नगर परिषद में व्यवस्था कर दी जाएगी। मैंने इस संबंध में सीएसआई को निर्देश दे दिए हैं।
- ऋषिकेश वर्मा, ईओ नगर परिषद

तेहाबाद में थ्री व्हीलर में सोया हुआ व्यक्ति।

तेहाबाद में थ्री व्हीलर में सोया हुआ व्यक्ति।- फोटो : Fatehabad

नप कार्यालय में रैन बसेरा जाने के रास्ते पर लगा ताला।

नप कार्यालय में रैन बसेरा जाने के रास्ते पर लगा ताला।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed