{"_id":"65b7dfa97a81d1bd25065848","slug":"nhai-should-arrange-lights-on-the-national-highway-mp-duggal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-111951-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइटों की व्यवस्था करें एनएचएआई : सांसद दुग्गल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइटों की व्यवस्था करें एनएचएआई : सांसद दुग्गल
विज्ञापन
फतेहाबाद में अधिकारियों की बैठक लेती सांसद सुनीता दुग्गल
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार दोपहर बाद सांसद सुनीता दुग्गल ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वार प्रायोजित विभिन्न विकास परियोजनाओं की बिंदुवार प्रगति की समीक्षा की। दुग्गल ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों व विकसित भारत यात्रा के दौरान आई जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की निपटान रिपोर्ट भिजवाएं।
उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फतेहाबाद से सिरसा जिले में प्रवेश करते समय राष्ट्रीय राजमार्गों पर लाइट की सुविधा देना सुनिश्चित करें और लाइट की सुविधा सुचारू रूप से जारी रहनी चाहिए। रात के समय राष्ट्रीय राजमार्गों पर लाइट सुविधा न होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इसलिए यदि कहीं भी कोई समस्या सामने आती है तो उसका संबंधित विभाग आपसी तालमेल से समाधान करें।
सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के रेलवे स्टेशन के कार्य की समीक्षा की, जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर कार्य प्रगति पर है। रेलवे स्टेशन भट्टू कलां में 500 मीटर का रोड शुरू कर दिया है और दूसरे रोड का भी टेंडर जारी किया गया है। कुल 1100 मीटर का रोड बनाया जाएगा, जिस पर 11 करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च होंगे।
विज्ञापन
-- --
इंदौर की तर्ज पर हो सफाई
सांसद ने नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदौर की तर्ज पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करें। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजना अनुसार विद्यार्थियों को यातायात की सुविधा देना सुनिश्चित करें। जीएम रोडवेज ने बताया कि जिला में छात्र-छात्राओं के लिए 31 बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। फरवरी माह से टोहाना बस स्टैंड से रामजन्म भूमि अयोध्या के लिए बसें चलाई जाएंगी, जिसके लिए तैयारियां की जा रही है।