{"_id":"65b1471534e27ce59c0742f9","slug":"new-water-house-worth-rs-60-crore-special-repair-of-hansi-jind-road-fatehabad-news-c-21-hsr1020-307711-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 60 करोड़ रुपये से नया जलघर, हांसी जींद रोड की विशेष मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 60 करोड़ रुपये से नया जलघर, हांसी जींद रोड की विशेष मरम्मत
विज्ञापन
हांसी परियोजनाओं का शिलान्यास करते विधायक विनोद भयाना।
हांसी। मुख्यमंत्री ने 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई परियोजनाओं को सौगात दी है। बुधवार को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। हिसार जिले में कुल 156 करोड़ की परियोजनाओं में से 60 करोड रुपये से अधिक के कार्य हांसी क्षेत्र के विकास के लिए दिए गए हैं।
इस दौरान विधायक विनोद भयाना ने परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हांसी निरंतर दिन दुगनी-रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में हांसी में जितने विकास कार्य हुए हैं जो शायद ही पहले कभी हो पाए हों। इस अवसर पर एसडीएम मोहित महराणा, नायब तहसीलदार संदीप शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सौरव चौहान, जेई सुरेंद्र सरदाना, राकेश कुमार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की कार्यकारी अभियंता कंचन, एसडीओ रूपराम नागल, महाविद्यालय के प्राचार्य पवित्र मोहन व अन्य उपस्थित रहे।
31 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा जलघर
करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से नए जल घर का निर्माण व पहले वाले जलघर का उन्नयन व नवीकरण किया जाएगा। नए जलघर के निर्माण से शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी। यह जलघर खरड़ रोड स्थित जलघर में ही बनेगा।
विज्ञापन
जींद- हांसी रोड की 27.58 करोड़ रुपये की लागत से होगी स्पेशल रिपेयर
जींद- हांसी रोड के 26 किलोमीटर के रोड को रिपेयर किया जाएगा। इसके लिए 27.58 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जल्द ही रोड के सुधारीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। यहां पर वर्तमान सड़क को उखाड़ कर बिटुमिन की दो लेयर बिछाई जाएंगी। यह रोड पांच वर्ष पहले रिपेयर हुआ था। अभी रोड पर कई जगहों पर गड्ढे हैं।
महाविद्यालय में टीचिंग ब्लॉक व लाइब्रेरी बनेगी
राजकीय महाविद्यालय में 7.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टीचिंग ब्लॉक व लाइब्रेरी के साथ रीडिंग रूम के निर्माण कार्य होगा। यहां भूतल पर लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, हाल सहित छात्र, छात्राओं व दिव्यांगजनों के टॉयलेट का निर्माण होगा। जबकि प्रथम तल व दूसरे तल पर 5- 5 क्लास रूम, एक- एक स्टाफ रूम सहित अन्य कई सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए बनने वाले भवन को मौजूदा भवन से रैंप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। विधायक ने इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।