फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   new transfer policy, teachers protest, dc office, fatehabad

नई ट्रांसफर नीति के विरोध में अध्यापकों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 22 Jun 2016 12:53 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 22 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
new transfer policy, teachers protest, dc office, fatehabad
फतेहाबाद में सरकार की नई नीति के विरोध में उपायुक्त कार्यालय पर धरना देते जिलेभर के अध्यापक। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नत अध्यापकों को दिए गए स्टेशनों व अंतरजिला स्थानांतरण में स्टेशन देने की नई नीति के विरोध में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं एसटीएफआई के आह्वान पर जिलेभर के अध्यापकों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान रघुनाथ मैहता ने की जबकि संचालन जिला सचिव कृष्ण नैन ने किया। धरने के बाद अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
   
धरने को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मिताथल व जिला सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति में अनेक अनियमितताएं हैं। प्रथम दृष्टि से इस पॉलिसी में शिक्षा विभाग द्वारा 30 अप्रैल 2016 के तहत जारी अध्यापक ट्रांसफर पॉलिसी 2016 का सरेआम उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले विभाग पदोन्नति की सूचियां अतिशीघ्र जारी करे। उसके बाद वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग से स्टेशन दिए जाएं। इसमें विशेष संरक्षित कैटेगरी का विशेष ध्यान रखा जाए। जो टीजीटी मेवात कैडर अलग बनने से पहले से ही मेवात में कार्यरत हैं उन्हें भी पदोन्नति में काउंसलिंग से स्टेशन दिए जाएं। अगर वे चाहे तो उन्हें मेवात से बाहर का स्टेशन दिए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में मेवात कैडर अलग बन चुका है इसलिए 20 जिलों के किसी भी अध्यापक को उस अध्यापक की इच्छा बिना मेवात न भेजा जाए। जो अध्यापक पदोन्नति नहीं लेना चाहता उसके साथ जबरदस्ती न की जाए तथा कार्यभार से मुक्त न किया जाए। धरने पर जिला सह सचिव कुरड़ाराम पूनिया, राज सिंह आडिटर, नौरंग यादव, देशराज माचरा, हरपाल हुड्डा, सुरजीत दुसाद, राजेश गोठड़ा, नरेश कुमार भूना, राजेश कन्हड़ी, व बहन राजबाला भट्टू ने भी अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed