{"_id":"6172f8a4a8c862657706df9e","slug":"new-schedule-for-134a-admission-released-now-you-can-apply-from-october-29-fatehabad-news-hsr615119483","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए दाखिले का नया शेड्यूल जारी, अब 29 अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए दाखिले का नया शेड्यूल जारी, अब 29 अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग आधा सत्र बीतने के बाद 134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू कर रहा है। पहले जो शेड्यूल दाखिले को लेकर जारी किया गया था, उसमें फेरबदल कर दिया गया है। अब विद्यार्थी 24 अक्तूबर से नहीं बल्कि 29 अक्तूबर से आवेदन कर पाएंगे। ये ही नहीं स्कूलों को खाली सीटों की जानकारी देने के लिए अब 24 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। स्कूल द्वारा सूचना देने में देरी के कारण विभाग ने फेरबदल किया है।
हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि जिले के 134 निजी स्कूलों ने खाली सीटों की जानकारी पोर्टल पर दे दी है। जिले में खाली सीटें कितनी है ये अभी तय नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग के जारी शेड्यूल के मुताबिक 134ए के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थी नए स्कूल में ढाई माह ही पढ़ पाएंगे। विद्यार्थी उस स्कूल में दाखिला नहीं ले पाएगा, जिसमें वह पढ़ रहा है। ऐसे में इस प्रक्रिया भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रह सकती है।
दाखिले का ये रहेगा शेड्यूल
निजी स्कूलों को 24 अक्तूबर तक देनी होगी खाली सीटों की जानकारी
स्कूलों की जांच बीईओ और डीईओ कार्यालय द्वारा 25 से 28 अक्तूबर तक
ऑनलाइन आवेदन 29 अक्तूबर से 14 नवंबर तक
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से पात्र छात्रों की सूची 18 नवंबर को होगी जारी
पात्र बच्चों की परीक्षा 21 नवंबर को होगी आयोजित
शिक्षा विभाग 26 नवंबर को जारी करेगा परीक्षा परिणाम
पहला ड्रॉ 29 नवंबर को होगा जारी
दाखिले 1 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक होंगे
कोट
134 ए दाखिला प्रक्रिया के शेड्यूल में फेरबदल किया गया है। 29 अक्तूबर से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। पात्र विद्यार्थियों की परीक्षा 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।