फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New divider will be built first on Hisar-Sirsa road, then tricolor lights will be installed

Fatehabad News: हिसार-सिरसा रोड पर पहले बनेगा नया डिवाइडर, फिर लगेंगी तिरंगा लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
New divider will be built first on Hisar-Sirsa road, then tricolor lights will be installed
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर बना डिवाइडर
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर तिरंगा लाइटें लगने का बांट जोह रहे शहरवासियों को थोड़ा इंतजार करना होगा। शहर के मुख्य रोड़ पर अभी तिरंगा लाइटें नहीं लगेंगी। तिरंगा लाइटें लगाने से पहले नगर परिषद ने हिसार-सिरसा रोड पर नया डिवाइडर बनाने का फैसला लिया है। नए डिवाइडर को बनाने के लिए नगर परिषद ने लोक निर्माण विभाग से एनओसी मांगी है। अगर लोक निर्माण विभाग एनओसी दे देता है तो नगर परिषद खुद हिसार-सिरसा रोड पर नया डिवाइडर तैयार करवाएगा। नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो नए डिवाइडर के निर्माण के दौरान बिजली की तारों को अंडरग्राउंड डाला जाएगा ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। नए डिवाइडर बनने के बाद ही स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर तिरंगा लाइटें लगेंगी। लोक निर्माण विभाग का ये डिवाइडर शहर में मताना मोड़ से लेकर सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस तक बने हैं। ये करीब तीन से चार किलोमीटर तक बना है।
विज्ञापन

22 लाख से लगनी है तिरंगा लाइटें
नगर निकाय मंत्री ने पिछले नगर परिषद फतेहाबाद के अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक के दौरान मंत्री ने यहां पर बजट के बारे में पूछा था तो जवाब मिला था कि विकास कार्यों के लिए करीब 54 करोड़ का बजट है। मंत्री ने शहर में सुंदरीकरण करवाने के निर्देश दिए थे और कहा था कि यहां पर तिरंगा लाइटें लगाई जाएं। इसके बाद नगर परिषद ने टेंडर जारी किया था। टेंडर के मुताबिक फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड, भट्टू रोड और रतिया रोड पर तिरंगा लाइटें लगाई जानी है। करीब 22 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

कोट
शहर के सुंदरीकरण के लिए अगर नगर परिषद डिवाइडर का दोबारा से निर्माण करवाना चाहता है तो उन्हें नियम अनुसार एनओसी दे दी जाएगी। अभी पत्र उन्हें मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गजेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed