{"_id":"688cf6322dd3bd011c074592","slug":"new-collector-rate-implemented-registry-work-stuck-due-to-software-not-being-updated-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137844-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नए कलेक्टर रेट लागू, सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से रजिस्ट्री बनाने का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नए कलेक्टर रेट लागू, सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से रजिस्ट्री बनाने का काम अटका
Fri, 01 Aug 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री बंद होने के कारण खाली पड़ा काउंटर। संवाद
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार से नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से पहले दिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इससे ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने आए लोगों को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा।
पोर्टल अपडेट न होने की तकनीकी समस्या के चलते न तो पुराने रेट पर रजिस्ट्री हो पा रही है और न ही नए पर। शुक्रवार को ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री कराने के लिए काफी लोगों आए पर उनका काम नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर में नए कलेक्टर रेट अपडेट किए जा रहे हैं। शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार से ही रजिस्ट्री बनाने का काम शुरू होगा।
-- -
साल 2024 के दिसंबर में भी लागू हुए थे नए कलेक्टर रेट
एक अप्रैल को साल 2024-25 के लिए नए कलेक्टर रेट लागू होने थे लेकिन चुनाव के कारण प्रदेश सरकार ने कलेक्टर रेट लागू नहीं किए। इसके बाद सरकार ने एक दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू किए। अब प्रदेश सरकार ने फिर से आठ माह बाद कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी कर लागू किया है। इस बार 9 से लेकर 133 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। कृषि भूमि को लेकर भी 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़े हैं।
विज्ञापन
-- -
साॅफ्टवेयर में नए कलेक्टर रेट अपडेट नहीं हुए हैं। अब दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को रजिस्ट्री का काम शुरू होगा।
- आशीष कुमार, नायब तहसीलदार, फतेहाबाद।