फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New car of family going to out of station colides with truck

नई कार से जा रहे परिवार की ट्रक से टक्कर

Thu, 16 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
New car of family going to out of station colides with truck
भूना के गांव डुल्ट के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई नई स्विफ्ट कार। - फोटो : Fatehabad
टोहाना-भूना रोड पर गांव डूल्ट के पास धुंध के कारण सड़क पर खड़े ट्रक से स्विफ्ट कार टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल कराया। घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। घटना में नई स्विफ्ट कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायलों की पहचान टोहाना निवासी 34 वर्षीय कीमत राय व 33 वर्षीय उनकी पत्नी नीतू तथा 14 वर्षीय बेटा हुसैन एवं नौ वर्षीय ध्रु्व के अतिरिक्त 35 वर्षीय संगीता पत्नी गौरव व 12 वर्षीय तुषार शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार टोहाना निवासी कीमत राय पुत्र पवन कुमार ने दो दिन पहले ही नई स्विफ्ट कार खरीदी थी। सारा परिवार राजस्थान में सालासर धाम में माथा टेकने जा रहा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जैसे ही उनकी गाड़ी गांव डुल्ट के पास तो धुंध के चलते सड़क पर खड़ा ट्रक कार चला रहे कीमत राय को दिखा नहीं और कार खड़े ट्रक में जा घुसी। आसपास के लोगों ने घायलों को पहले कार से बाहर निकाला और इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर भूना के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद तुषार व ध्रु्व को गंभीरावस्था के चलते अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ देवेंद्र सिंह नैन ने बताया की पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर लिए है। सड़क पर लापरवाही से खड़े ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। धुंध के कारण यह सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें 6 लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed