फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Negligence of Public Works Department, heavy on patients, CMO wrote a letter to XEN

Fatehabad News: लोक निर्माण विभाग की लापरवाही, मरीजों पर भारी, सीएमओ ने एक्सईन को लिखा पत्र

Mon, 05 Jan 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Negligence of Public Works Department, heavy on patients, CMO wrote a letter to XEN
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अधूरा पड़ा ओपीडी ब्लॉक का काम संवाद - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सात माह बाद भी ओपीडी दूसरे विभागों में चल रही है। मरीजों की न अच्छे से जांच हो पा रही है और न ही उपचार मिल पा रहा है। यहां तक रक्त के सैंपल भी ब्लड बैंक के बरामदे में लिए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी के चलते काम अटका पड़ा है।
विज्ञापन


अस्पताल में रोजाना चार विशेषज्ञों की ओपीडी प्रभावित हो रही है। अब सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखा है और जल्द काम करवाने की मांग की है। हालात तब ऐसे बने हैं जब उपायुक्त डॉ. विवेक भारती खुद निरीक्षण करके लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण पर करीब साढ़े 9 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके चलते नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी आयुष विभाग, चर्म रोग विशेषज्ञ की नशा मुक्ति केंद्र, टीबी रोग विशेषज्ञ की ब्लड बैंक और एनसीडी क्लीनिक वैक्सीन स्टोर रूम में चल रहा है। हालात यह है कि नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास मशीनें न होने से जांच पूरी नहीं हो पा रही है। चर्म रोग विशेषज्ञ के भी ऑपरेशन प्रभावित हो रहे है। टीबी रोग विशेषज्ञ को मरीजों की जांच में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जुलाई में शुरू हुआ था सुंदरीकरण कार्य

नागरिक अस्पताल का सुंदरीकरण कार्य पिछले साल जुलाई माह में शुरू हुआ था। ओपीडी ब्लॉक को भी इधर से उधर शिफ्ट किया गया। हालात ये है कि महिला वार्ड में भी काम अधूरा पड़ा है। इससे जच्चा-बच्चा दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


-

ओपीडी कक्षों का काम अभी अधूरा है, इस वजह से उनको शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। जल्द काम पूरा करने को लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखा गया है।

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed