फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Negligence in census, FIR to be filed against enumerator, notices issued to 3

Fatehabad News: जनगणना में लापरवाही, प्रगणक पर दर्ज होगी प्राथमिकी, 3 को नोटिस किए जारी

Tue, 05 May 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 05 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Negligence in census, FIR to be filed against enumerator, notices issued to 3
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्याजस में सुपरवाइजर की बैठक लेते हुए ईओ और अन्य संवाद
फतेहाबाद। जनगणना कार्य में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में तैनात एक एनुमेटर (प्रगणक) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस विभाग को पत्र भेजा है। संबंधित कर्मचारी को पहले शोकॉज नोटिस दिया गया था मगर कोई जवाब नहीं मिला और फोन पर भी संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा दो एनुमेटर और एक सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि काम में ढिलाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जनगणना कार्य में जिले भर में 404 सुपरवाइजर और 2044 कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है। मंगलवार सुबह नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों ने सुपरवाइजर्स के साथ बैठक की। इसमें कार्य से जुड़ी समस्याएं सामने आईं।
विज्ञापन


बैठक में कई सुपरवाइजर्स ने मोबाइल फोन एप में तकनीकी दिक्कत, अधिक समय लगने और एनुमेटर के सहयोग न मिलने की बात रखी। बैठक में कार्यपालक अधिकारी सुरेश कुमार और सचिव गोविंद ने निर्देश दिए कि सभी कर्मी जिम्मेदारी के साथ काम करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी और नोटिस भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

डीसी बोले, दोपहर 2 बजे तक रिपोर्ट दें

प्रधान जनगणना अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने जनगणना कार्य में लगे चार्ज अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हाउस लिस्टिंग का कार्य हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने एनुमेटर के ब्लॉक्स के नजरिया नक्शे (मैप) पूर्ण होने की रिपोर्ट रोजाना दोपहर 2 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन कार्यरत एनुमेटर्स के कार्य को लगातार मॉनिटर करते हुए उसी समय अपडेट करें ताकि कार्य की वास्तविक स्थिति स्पष्ट बनी रहे। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे समय-समय पर एनुमेटर्स के कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित करें और प्रगति का आकलन करें।


--------

इस शनिवार और रविवार को सभी सुपरवाइजर्स फील्ड में जाकर अपने एनुमेटर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करें और मौके पर ही कार्य का निरीक्षण करें। यदि किसी एनुमेटर द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जाता या प्रगति नहीं दिखाई देती, तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed