{"_id":"69ed109bcfb242e9fb03d03a","slug":"nasha-mukti-sena-will-fight-against-drug-smugglers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-152680-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा तस्करों से लड़ाई लड़ेगी नशा मुक्ति सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा तस्करों से लड़ाई लड़ेगी नशा मुक्ति सेना
Sun, 26 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
नशामुक्ति सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित करते भवानी सिं
फतेहाबाद। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को दिशा देते हुए महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान भवानी सिंह ने शनिवार को नशामुक्ति सेना गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने और तस्करों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी।
भवानी सिंह ने कहा कि जिस तरह सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसी तरह नशामुक्ति सेना समाज के भीतर छिपे उन तत्वों के खिलाफ संघर्ष करेगी जो युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं।
अभियान के दो प्रमुख लक्ष्य तय किए गए हैं। पहला, नशे से प्रभावित युवाओं की पहचान कर उन्हें उपचार व परामर्श के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ना। दूसरा, नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलना।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार में प्रभावशाली लोग भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे लोगों को भी उजागर किया जाएगा। कानूनी राय के बाद संदिग्ध तस्करों की पहचान सार्वजनिक करने की योजना भी सामने रखी गई। भवानी सिंह ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं फिर भी अभियान जारी रहेगा। जहां भी नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिलेगी वहां टीम पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी।
इस अवसर पर प्रमोद, पारस सिंगला, अशोक रत्ताटिब्बा, मोहित बनगांव, मनीष वर्मा, सुरेन्द्र दरियापुर, ईश्वर अकांवाली, ललित, रमेश सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
जिले की कार्यकारिणी गठित
इस अवसर पर जिला की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। राज राजेश्वरी देवी को जहां जिला प्रभारी बनाया गया है वहीं मोहन गढ़वाल सरपंच अकांवाली को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगीता प्रणामी जांगड़ा को जिला महिला प्रधान घोषित किया गया है। इसके साथ ही अशोक अलीका, शर्मा चंद लाली, गुरचरण खोखर रतिया, जोगिंद्र सिंह सरपंच कुकड़ांवाली, रवि भाकर, मास्टर चंद्रभान वधवा को जिला उपाध्यक्ष, महेन्द्र मास्ट व नैब सिंह मंडेर रतिया को जिला महामंत्री बनाया गया। कर्ण सिंह सरपंच हिजरावां कलां, सोनी सरपंच खूनन, राम सिंह पूनियां अयाल्की, धर्मपाल चावला फतेहाबाद, कृष्ण पारचा फतेहाबाद को जिला सचिव नियुक्ति किया गया। विकास कम्बोज सरपंच बरसीन, संजय वर्मा सरपंच दौलतपुर, सुखराज सिंह सरपंच बीराबदी, कुलदीप हिजरावां खुर्द को जिला सहसचिव और हरीश बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रवि को मीडिया प्रभारी, नरेश बनगांव को लीगल एडवाइजर व राजेश राईका को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।