फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Naib Saini rally in Tohana: CM will first go to Barala residence, then will attend Babli nomination program

Haryana: टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना

Sat, 07 Sep 2024 04:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

टोहाना की राजनीति के दोनों धुरंधर सुभाष बराला और देवेंद्र बबली में अब तक 36 का आंकड़ा रहा है। दोनों दो बार आमने-सामने चुनाव भी लड़ चुके हैं। देवेंद्र सिंह बबली भाजपा की टिकट मिलने के बाद शुक्रवार को सुभाष बराला के आवास पर गए थे।

विज्ञापन
Naib Saini rally in Tohana: CM will first go to Barala residence, then will attend Babli nomination program
देवेंद्र सिंह बबली का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे सीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

टोहाना से भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का नामांकन दाखिल करवाने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार दोपहर को टोहाना पहुंचे। नामांकन से पहले अनाज मंडी में नामांकन जनसभा की गई। जनसभा के बाद रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी व देवेंद्र बबली लघु सचिवालय स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के टोहाना में होने के बावजूद अनुपस्थित रहने से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

बाद में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगी। कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जनता से कांग्रेस पार्टी को कोई सरोकार नहीं है। जीजा और माता को खुश करने के लिए कांग्रेस पार्टी काम करती है। जिसे अब जनता भली भांति जान चुकी है।

विज्ञापन




रूटों को मना लेंगे
वहीं, सुभाष बराला और अन्य रूठे हुए नेताओं के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी सबको मना लेगी। सुभाष बराला भी आने वाले दिनों में देवेंद्र सिंह बबली के प्रचार में नजर आएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी सहित कई नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करवाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के घर भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed