फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nagar Kirtan held on the occasion of Guru Gobind Singh's birth anniversary

Fatehabad News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

Mon, 05 Jan 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan held on the occasion of Guru Gobind Singh's birth anniversary
कुलां में श्रीगुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर निकाला जा रहा नगर किर्तनसंवाद
कुलां। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रारंभ हुआ। यह गांव की विभिन्न गलियों, मोहल्लों, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों से होता हुआ पुनः गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। नगर कीर्तन के दौरान रागी जत्थों ने गुरु गोबिंद सिंह की वाणी और भजनों का गायन किया। संगत को गुरु साहिब के बताए सत्य, साहस और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन



----------
रतिया। पुराना बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवाई गुरु के पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन पुराना बाजार के गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब से शुरू हुआ जो कि भगत सिंह चौक, गुरुद्वारा विश्वकर्मा साहिब, सरदूलगढ़ कैंचियां से टोहाना रोड सहित अनेक क्षेत्रों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
विज्ञापन


जहां पर अरदास कर नगर कीर्तन को समाप्त किया गया। नगर कीर्तन के दौरान गत्तका अखाड़ा पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। नगर कीर्तन के दौरान ढाडी जत्थों व रागी जत्थों ने गुरुबाणी का प्रचार-प्रसार किया। सेवादारों ने बताया कि 5 जनवरी को अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। इस दौरान गुरु का लंगर भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रकाश पर्व पर संगत ने निकाला नगर कीर्तन

रतिया। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गांव कमाना में संगत ने नगर कीर्तन निकाला। यह गुरुद्वारा से रवाना होकर पंज प्यारों की अगुवाई में गलियों और मोहल्ले में गुजरा और गुरु इतिहास का प्रचार किया। पालकी साहिब व अन्य वाहनों को फूलों के साथ सजाया गया। संत बाबा हरचरण सिंह आहलुपुर कमाने वाले को याद किया गया। संगत के लिए कई जगह चाय का लंगर चलाया गया। गुरु गोबिंद सिंह गत्तका अखाड़ा पार्टी ने जौहर दिखाए। रागी जत्थे ने हर पड़ाव में गुरमत प्रचार किया। गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित समागम में 2 जनवरी को अखंड पाठ साहिब का प्रकाश कर भोग डाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed