फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mustard procurement will start in the district from March 26, three markets authorized in Fatehabad

Fatehabad News: जिले में 26 मार्च से शुरू होगी सरसों की खरीद, फतेहाबाद में तीन मंडियां अधिकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Mustard procurement will start in the district from March 26, three markets authorized in Fatehabad
फतेहाबाद। सरकार ने अनाज मंडियाें में सरसों की फसल की खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया है। फतेहाबाद में अब 26 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद आरंभ हो जाएगी। इस बार सरसों की खरीद 5650 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले में पिछले दो सालों से सरसों के रकबे में बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण है सरसों की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य में आना। फतेहाबाद में पिछले साल जहां 30 हजार एकड़ में सरसों की बिजाई हुई थी, वहीं इस साल रकबा बढ़कर 37 हजार 848 एकड़ तक बढ़ गया है। सरकार के द्वारा सरसों को न्यूनतम समर्थन मूल्य में लेने के बाद इस बार किसानों की सरसों 5650 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बिकेगी। सरसों की फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के बंद होने तक 12131 किसानों ने अपनी सरसों की फसल का ब्यौरा डाला है। किसानों द्वारा 37 हजार 848 एकड़ का ब्यौरा डाला गया है। प्रशासन की ओर से फतेहाबाद में भूना, भट्टूकलां व फतेहाबाद की अनाजमंडी में सरसों की फसल के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन

26 मार्च से इन तीनों मंडियों में एमएसपी पर सरसों की खरीद आरंभ कर दी जाएगी। ज्ञात रहे कि फिलहाल फतेहाबाद की अनाज मंडियों में सरसों की फसल की आवक आरंभ हो गई है और किसानों को बिना समर्थन मूल्य के निजी हाथों में 5 हजार से 5200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अपनी सरसों को बेचना पड़ रहा है। हालांकि अनाज मंडी में पिछले साल की धान की आवक हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, जब सरसों की फसल आने लगेगी, तो धान की खरीद को एकबारगी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद में सरसों की बिजाई का ब्यौरा
खंड सरसों
भट्टूकलांं 17518 एकड़
भूना 6398 एकड़
फतेहाबाद 11398 एकड़
जाखल 05 एकड़
कुलां 303 एकड़
रतिया 618 एकड़
टोहाना 1615 एकड़
नोट: डाटा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से है।
कोट

जिले में सरसों की फसल की खरीद के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 26 मार्च से सरसों की सरकारी फसल की खरीद आरंभ कर दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed