फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Music systems and stairs installed in private buses pose risk of accidents

Fatehabad News: निजी बसों में लगे म्यूजिक सिस्टम और सीढि़यों से हादसों का खतरा

Sun, 22 Sep 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Music systems and stairs installed in private buses pose risk of accidents
फतेहाबाद। जिले के विभिन्न रूटों पर चल रही निजी बसों में यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। निजी बसों में जहां ऊंची आवाज में गाने बजाए जा रहे हैं, वहीं बसों के पीछे लगी सीढि़यों के कारण हादसे होने का डर रहता है।
विज्ञापन

बसों में अकसर भीड़ के चलते लोग छत पर बैठकर जोखिम भरा सफर करते हैं। इस कारण हादसा होने का खतरा रहता है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बसों के फेरे कम हैं, उन क्षेत्रों में बस की छत पर चढ़ने के लिए इन सीढि़यों का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में कई बार बस के ऊपर बैठे यात्रियों को बिजली की तार छूने से हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में 112 निजी बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर हो रहा है। इसमें से 50 फीसदी से ज्यादा बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। यह यातायात नियमों का उल्लंघन हैं। वहीं बस चालक और परिचालक बिना वर्दी ड्यूटी कर रहे हैं। इन नियमों के उल्लंघन के विरोध में आरटीए प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी बसों में बस के ऊपर की सफाई के लिए छोटी सीढ़ी लगाने की अनुमति है। अगर किसी बस के पीछे लंबी सीढ़ी लगी है तो उसको हटाया जाएगा। वहीं, बसों में लगे म्यूजिक सिस्टम गैर कानूनी है, जिनको हटाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले बस मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। - संजय बिश्नोई, सचिव, आरटीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed