फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing at A college Of Haryana's tohana

हरियाणाः टोहाना के आईजी कॉलेज में घुसकर पूर्व छात्र की गोली मारकर हत्या

Tue, 06 Aug 2019 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Firing at A college Of Haryana's tohana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भूना रोड स्थित इंदिरा गांधी कॉलेज में स्टाफ रूम के सामने दिनदहाड़े कॉलेज में आए पूर्व छात्र की दूसरे पूर्व छात्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। कॉलेज में फायरिंग होने से विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया और वह अपनी कक्षाओं में जा घुसे। मामले की सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। छात्र पर गोली चलाने की घटना पूर्व रंजिश के कारण बताई गई है। एसपी फतेहाबाद विजयप्रताप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा शीघ्र मामले को हल करने की बात कही।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जींद के गांव कालवन निवासी गुरदीप उर्फ दीपू (25) ने वर्ष 2012 से 2015 तक इंदिरा गांधी कॉलेज में बीए की पढ़ाई की थी। सोमवार को दीपू अपने चाचा के लड़के परविंद्र के साथ किसी कार्य से कॉलेज आया हुआ था। गुरदीप जब कॉलेज के प्रिंसिपल कमरे से आगे स्टाफ रूम की तरफ आगे बढ़ा तो सुबह करीब 11 बजे कॉलेज के ही पूर्व छात्र धमतान निवासी संदीप ने अपने कैथल के रहने वाले मित्र राहुल बॉक्सर व एक अन्य के साथ मिलकर गुरदीप की छाती में गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगने से गुरदीप फर्श पर गिर गया और उसके शरीर से खून निकलने लगा। गोली चलने की सूचना पाकर स्टाफ व अन्य बच्चे एकदम बाहर आए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुरदीप के परिजन उसे नागरिक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी उमेद सिंह ने बच्चों व स्टाफ के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। चिकित्सकों के बोर्ड ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

2012 से 2015 तक रहा कॉलेज का छात्र
कॉलेज प्राचार्य राजेश सैनी ने बताया कि मृतक छात्र गुरदीप वर्ष 2012 से 2015 तक कॉलेज का छात्र रहा है। उन्होंने बताया कि जब वे अपने कमरे में थे तो उन्हें आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे बाहर आए। बाहर आकर उन्होंने देखा कि गुरदीप कमरे के बाहर बेहोश था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक गुरदीप के चचेरे भाई परविंद्र ने कहा कि गुरदीप के दो भाई और एक बहन है। उसने बताया कि गुरदीप पढ़ाई के बाद परिजनों के साथ खेती कार्य में सहायता करता था। उसने बताया कि सोमवार को गुरदीप के साथ वह कॉलेज में किसी काम से गया था।

उसने बताया कि जब वह कॉलेज में प्रिंसिपल के कमरे से आगे बढ़ा तो उसी समय धमतान निवासी संदीप, कैथल के शेरगढ़ निवासी राहुल बाक्सर ने अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचकर गुरदीप को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने किया कॉलेज का दौरा, जुटाए तथ्य
घटना की सूचना पाकर एसपी विजयप्रताप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य राजेश सैनी से बातचीत की और गुरदीप से जुड़े तथ्य जुटाए। एसपी ने बताया कि कॉलेज के पूर्व छात्र गुरदीप की गोली मारकर तीन युवकों ने हत्या कर दी है। मामले की सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर दो नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।


तीन टीमें लगातार कर रही हैं छापेमारी
एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जिनमें सीआईए फतेहाबाद, सीआईए टोहाना व शहर पुलिस की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र आरोपियों को काबू करने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed