{"_id":"6099629d8ebc3e68712cd70c","slug":"murder-of-uncle-fatehabad-news-rtk6079531170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खेल रहे बच्चों को रोका तो तैश में आकर भतीजे ने कर दी ताऊ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में खेल रहे बच्चों को रोका तो तैश में आकर भतीजे ने कर दी ताऊ की हत्या
विज्ञापन
गांव समैण की गली में खेल रहे बच्चों को रोकने पर तैश में आकर भतीजे ने अपने 50 वर्षीय ताऊ की भाला मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, सूचना पाकर पहुंची सदर थाना पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब सहित उसके अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। सदर पुलिस ने मृतक के बेटे साहिल के बयान पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हिसार जिले में भी अवैध हथियार रखने के संबंध में केस दर्ज है।
मृतक सतबीर के 19 वर्षीय बेटे साहिल ने बताया कि रविवार शाम को उसके पिता और वह घर में काम कर रहे थे। उसी समय गली में कुछ बच्चे शोर कर रहे थे। उसके पिता सतबीर ने बच्चों को शोर न करने के लिए कहा तो वहां मौजूद उसके चचेरे भाई दीपक से कहासुनी हो गई। इन बच्चों में दीपक की बेटी भी खेल रही थी। रंजिश के चलते दीपक ने अपने हाथ में लिए भाले से उसके पिता पर वार करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि आरोपी दीपक घटना के बाद भाला लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में जब वे पिता को सरकारी अस्पताल में लेकर आए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस की टीम इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में गांव में पहुंची। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। साहिल ने बताया कि कुछ समय से दीपक निहंग है तथा उनसे रंजिश रखे हुए था।
पंजाब व हरियाणा में पुलिस दे रही है दबिश : पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ससुराल नरवाना, पंजाब सहित कई जगहों पर दबिश दी लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार उसके परिजन मुंबई में भी रहते हैं वहां भी पता किया जाएगा। पुलिस ने मृतक सतबीर के बेटे साहिल के बयान पर दीपक के खिलाफ हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक सतबीर के बेटे साहिल के बयान पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी अपराधी प्रवृति का है। उसके खिलाफ पहले भी हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। - विनोद कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, टोहाना।